कभी शराब पीकर फुटपाथ पर सो जाया करते थे महेश भट्ट, नवजात शाहीन ने ऐसा क्या किया कि छूट गया सब

Updated on 15-03-2023 12:45 AM
अरबाज खान के चैट शो The Invincibles with Arbaaz Khan में हाल ही में बॉलीवुड के जानेमाने डायरेक्टर महेश भट्ट आए। महेश भट्ट ने इस बातचीत में अपनी लाइफ के अलग-अलग पहलुओं पर बातें कीं। महेश भट्ट ने इस इंटरव्यू में अपने बचपन से लेकर अब तक के कई किस्से सुनाए, जिसमें माता-पिता की शादी के बगैर अपने जन्म का किस्सा भी सुनाया। इसी बातचीत में महेश भट्ट ने ये भी बताया कि उन्होंने कैसे और कब से शराब छोड़ रखी है। इस इंटरव्यू में महेश भट्ट ने बताया कि शराब छोड़ने की वजह उनकी बेटी शाहीन हैं।

महेश भट्ट ने बताया कि ये जादू सोनी राजदान से उनकी पहली संतान के बाद ही हुआ। उन्होंने कहा- शाहीन के जन्म ने उन्हें शराब छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। महेश भट्ट ने सुनाया कि सोनी से हुई पहली संतान शाहीन के साथ ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने हमेशा के लिए शराब छोड़ दी। इस इंटरव्यू में उन्होंने ये भी बताया था कि एक वक्त था जब वो इस कदर शराब पीया करते थे कि कई बार फुटपाथ पर भी सो जाया करते थे।

'जैसे ही उसे किस करने लगा तो लगा वो दूर जा रही'

महेश भट्ट ने कहा, 'मेरी पहली बेटी सोनी राजदान से शाहीन हुई। जब मैं हॉस्पिटल आया तो उन्होंने मेरी बेटी को गोद में थमा दिया। मैंने अपनी बोटी को अपनी गोद में संभाल रखा था और जैसे ही उसे किस करने लगा तो ऐसा महसूस हुआ जैसे वो दूर जाने की कोशिश कर रही। वो शराब की दुर्गंध को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। वो बच्ची थी उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था, लेकिन मेरी वजह से वो ऐसा कर रही थी। मैंने कहा कि मैं इस रिजेक्शन से डील नहीं कर सकता।'


माता-पिता के रिश्ते के पर कही थी बात

महेश भट्ट ने आगे कहा कि तब से लेकर अब तक करीब 36 साल से मैंने एल्कोहॉल का एक भी बूंद नहीं लिया है। बता दें कि इसी शो में उन्होंने अपनी मां का भी किस्सा सुनाया था और बताया था कि कैसे उनकी मां अपनी पहचान बदलकर रहा करती थी। महेश भट्ट के पिता ने उनकी मां से जीते जी शादी तो नहीं की, लेकिन उनकी मौत के बाद पिता ने उनके मांग में सिंदूर जरूर लगाया था। यह सब देखकर छोटी सी उम्र के महेश भट्ट बुरी तरह टूट गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.