प्रापर्टी विवादित है या नहीं, एक क्लिक पर चलेगा पता

Updated on 23-11-2023 12:53 PM
भोपाल। यदि किसी प्रापर्टी को लेकर कोई विवाद है तो अब उसका पता एक क्लिक पर चल सकेगा। दरअसल जमीन, मकान, दुकान और भूखंड की खरीद- फरोख्त में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए पंजीयन विभाग द्वारा रजिस्ट्री की प्रक्रिया में अहम बदलाव किए जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि संपदा-दो के साथ ही यह सभी बदलाव नए वित्तीय वर्ष शुरू होने के पहले कर दिए जाएंगे। रजिस्ट्री की नई व्यवस्था में पंजीयन कार्यालयों में क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके बाद व्यक्ति की रजिस्ट्री किस सब रजिस्ट्रार के पास होगी, इसकी जानकारी टोकन नंबर के जरिए डिस्प्ले पर दिखाई देगी। मतलब किस पक्षकार की रजिस्ट्री कौन करेगा, यह रजिस्ट्री कार्यालय में लगे डिस्प्ले बोर्ड पर दिखाई देगा ।

खसरों को किया जा रहा लिंक

पंजीयन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लैंड एंड रिकार्ड डिपार्टमेंट के खसरों को लिंक किया जा रहा है। इससे एक क्लिक पर यह जानकारी मिल सकेगी कि प्रापर्टी पर किसी प्रकार का स्टे तो नही है, नामांतरण कब हुआ है, खसरे में किसके नाम दर्ज हैं आदि-आदि। यह भी पता चल जाएगा कि आयकर में यह प्रापर्टी अटैच है या नहीं। यह जरूरी बदलाव होने से धोखाखड़ी रुकेगी और प्रापर्टी की रजिस्ट्री होने के बाद विवाद की संभावना कम हो जाएगी।

इसलिए किया जा रहा रजिस्ट्री प्रक्रिया में बदलाव

अभी हर रजिस्ट्री की प्रक्रिया के लिए व्यक्ति को सेवा प्रदाता पर निर्भर रहना पड़ता है। इसके बदले में यह लोग डीड की तय राशि से ज्यादा वसूली करते हैं। नई व्यवस्था के बाद व्यक्ति स्वयं भी सेवा प्रदाता का काम कर सकता है। अभी पैन कार्ड और आधार कार्ड लेकर रजिस्ट्री कार्यालय जाना पड़ता है, लेकिन आधार लिंक होने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी। गवाहों को यहां पर लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्यू मैनेजमेंट सिस्टम से लोगों को सेवा प्रदाता पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नई व्यवस्था के बाद सब कुछ बोर्ड पर दिखाई देगा।

नए सिस्टम से होंगे यह महत्वपूर्ण बदलाव

- शासकीय स्वीकृत बड़े प्रोजेक्ट कहां आने वाले हैं, उसकी जानकारी डिस्प्ले पर होगी। इससे प्रापर्टी की खरीदफरोख्त संबंधी निर्णय लेने में आसानी होगी। भविष्य में किस क्षेत्र में विकास होना है, यह भी पता चल सकेगा।

- जिस जगह पर प्रापर्टी है, वहां खड़े होने पर उसकी गाइड लाइन वैल्यू मोबाइल एप के जरिए पता कर सकेंगे ।

- किस दस्तावेज को रजिस्टर्ड कराने में कितनी स्टांप ड्यूटी लगेगी, इसका भी पता चल जाएगा।

- जमीन, मकान, भूखंड की रजिस्ट्री की डीड, स्लाट आनलाइन बुक कर सकेंगे ।

- नई व्यवस्था में पंजीयन मुख्यालय के सर्वर को यूआइडीएआइ (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) से लिंक कराया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.