एक लाख बन गए 33 लाख रुपये, इस शेयर ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, जानें ऐसा क्या करती है कंपनी

Updated on 25-07-2024 04:32 PM
नई दिल्ली: सोलर पैनल से जुड़ी एक कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में रॉकेट बने हुए हैं। इस कंपनी का नाम Insolation Energy Ltd है। इसके शेयरों ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। करीब 3 महीने में इस शेयर ने निवेशकों की रकम दोगुनी कर दी है। अभी भी इस कंपनी के शेयर लगातार ऊपर चढ़ रहे हैं। इस समय इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 3329 रुपये है। आज इसमें 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस कंपनी के शेयरों की कीमत आने वाले समय में और बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को पेश किए बजट में सोलर ऊर्जा पर ज्यादा जोर दिया है।

इंसोलेशन एनर्जी लिमिटेड कंपनी के शेयर ने करीब 3 महीने में ही निवेश को दोगुना और 6 महीने में तीन गुना कर दिया है। 12 अप्रैल को एक शेयर की कीमत करीब 1676 रुपये थी। अब इसकी कीमत 3329 रुपये हो गई है। ऐसे में करीब तीन महीने में ही निवेश की रकम दोगुनी कर दी है। वहीं 6 महीने के रिटर्न की बात करें तो कंपनी ने इतने समय में बंपर रिटर्न दिया है। 6 महीने में रिटर्न 50, 100 या 200 नहीं बल्कि 208 फीसदी रहा है। यानी कंपनी ने मात्र 6 महीने में ही निवेश की रकम को तीन गुना कर दिया है। अगर आपने 6 महीने पहले कंपनी में एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 2 लाख 8 हजार रुपये का फायदा हो चुका होता।
एक साल में कर दिया मालामाल
इस कंपनी ने एक साल में निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस एक साल में कंपनी के शेयरों ने 1760 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। अगर आपने एक साल पहले इस कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आपको 17.60 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता। ऐसे में आपका कुल निवेश 18.60 लाख रुपये होता।

21 महीने में एक लाख के बना दिए 33 लाख
इस कंपनी का यह शेयर अक्टूबर 2022 को शेयर मार्केट में लिस्ट हुआ था। उस समय इसकी कीमत 97 रुपये थी। ऐसे में इस शेयर ने अब तक 21 महीनों में जबरदस्त रिटर्न दिया है। इन 21 महीने में में कंपनी ने निवेशकों की रकम 33 गुना से ज्यादा कर दी है। अगर आपने अक्टूबर 2022 को इस कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आज उनकी वैल्यू 34.33 लाख रुपये होती यानी आपको 33.33 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।

क्या करती है कंपनी?
Insolation Energy Ltd कंपनी सोलर पैनल और इसके मॉड्यूल बनाती है। साल 2016 में स्थापित हुई इस कंपनी की 200 मेगावाट SPV मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जयपुर में लगी है। इसके अलावा कंपनी लेड एसिड वाली बैटरी भी बनाती है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 7 हजार करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का रेवेन्यू 741.32 करोड़ रुपये था। यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 165 फीसदी ज्यादा रहा। वहीं कंपनी का प्रॉफिट करीब 55 करोड़ रुपये था। यह भी पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 400 फीसदी से ज्यादा रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.