1.66 रुपये में एक लीटर पेट्रोल, 58 रुपये में टंकी फुल, जानिए किस देश में मची है यह लूट

Updated on 27-09-2023 02:43 PM
भारत में पिछले साल मई से पेट्रोल और डीजल की कीमत नहीं बदली है। हाल में कच्चे तेल की कीमत में जिस तरह तेजी आई है, उससे फिलहाल इसमें राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये लीटर के करीब है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.72 रुपये लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, चेन्नई में 102.63 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये लीटर चल रहा है। भारत में पेट्रोल की कीमत पाकिस्तान और चीन से भी ज्यादा है। हालांकि दुनिया के कई देशों में पेट्रोल की कीमत भारत से कहीं ज्यादा है। वहीं कई देशों में पेट्रोल भारत से काफी सस्ता है...

सबसे महंगा पेट्रोल

World of Statistics के मुताबिक दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हॉन्ग कॉन्ग में है। वहां पेट्रोल की कीमत 3.06 डॉलर प्रति लीटर है। भारतीय रुपये में यह कीमत 254.63 रुपये प्रति लीटर बैठती है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सिंगापुर है जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.89 डॉलर है। आइसलैंड में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.39 डॉलर, नीदरलैंड में 2.34 डॉलर, डेनमार्क में 2.33 डॉलर, इटली में 2.21 डॉलर, स्विट्जरलैंड में 2.19 डॉलर, नॉर्वे 2.16 डॉलर, ग्रीस में 2.15 डॉलर, फ्रांस में 2.15 डॉलर, फिनलैंड में 2.15 डॉलर और ग्रीस में 2.15 डॉलर है।

​चीन-पाकिस्तान

भारत में इसकी कीमत 1.17 डॉलर है जबकि आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान, चीन और अमेरिका में पेट्रोल भारत से सस्ता है। भारत में इसकी कीमत डॉलर के हिसाब से 1.17 डॉलर है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 0.96 डॉलर प्रति लीटर है। वहीं चीन में यह 0.95 डॉलर प्रति लीटर और अमेरिका में 1.01 डॉलर प्रति लीटर बिक रहा है। भारत में पेट्रोल और डीजल जीएसटी में शामिल नहीं है, इसलिए अलग-अलग राज्यों में वैट की दर अलग-अलग है।

​सबसे सस्ता पेट्रोल

दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में मिल रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको केवल 0.02 डॉलर 1.66 रुपये खर्च करने होंगे। यानी इस देश में पेट्रोल की एक लीटर की कीमत माचिस की एक डिब्बी से भी कम है। यानी अगर आप वेनेजुएला में हैं तो 58 रुपये में टंकी फुल करा सकते हैं। मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 (Maruti Suzuki Alto K10) की 35 लीटर की टंकी फुल करने के लिए आपको 58 रुपये खर्च करने होंगे। वेनेजुएला में कच्चे तेल का प्रचुर भंडार है लेकिन यह देश पिछले कई साल से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां महंगाई दुनिया में सबसे ज्यादा है।


​इन देशों में भी सस्ता है पेट्रोल

वेनेजुएला के बाद दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल कुवैत में है। इस खाड़ी देश में एक लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 0.28 डॉलर है। भारतीय रुपये के हिसाब से यह कीमत 23.31 रुपये बैठती है। इसी तरह इजिप्ट यानी मिस्र में पेट्रोल का भाव 0.33 डॉलर प्रति लीटर है। ईरान में यह 0.36 डॉलर, रूस में 0.57 डॉलर, सऊदी अरब में 0.62 डॉलर, इंडोनेशिया में 0.65 डॉलर, अर्जेंटीना में 0.69 डॉलर, नाइजीरिया में 0.80 डॉलर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.