इजरायल-हमास युद्ध के एक महीने पूरे, अब तक 10 हजार मौतें, दो भागों में बंट गया गाजा, बद से बदतर होते हालात

Updated on 07-11-2023 01:26 PM
तेल अवीव: पश्चिमी एशिया के बिगड़े हालातों को एक महीने पूरे हो चुके हैं। सात अक्‍टूबर को इजरायल पर हमास के अचानक हमलों ने सिर्फ गाजा ही नहीं बल्कि इस पूरे क्षेत्र की सूरत और भू-राजनीति को बदलकर रख दिया है। इन हमलों के बाद इजरायल ने हमास को खत्‍म करने की कसम खाई। गाजा पर शासन करने वाले हमास को खत्‍म करने के लिए जो हमले शुरू किए गए, उसमें अब तक करीब 10000 फिलिस्‍तीनियों की मौत हो चुकी है। हमास के हमलों में 1400 लोगों की जान गई थी। हमलों के बाद जिन 240 लोगों को बंधक बनाया गया, उसमें से कुछ ही लोग रिहा हो सके हैं। एक नजर डालिए एक महीने के युद्ध में अब तक क्‍या-क्‍या हुआ है।

अब तक कितनी मौतें
गाजा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया कि इजरायल-हमास युद्ध में मारे गए फलस्तीनियों की संख्या बढ़कर 9700 हो गई है। इजरायल में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इनमें से अधिकतर लोगों की मौत सात अक्टूबर को हमास के शुरुआती हमलों में हुई। इन्हीं हमलों के बाद से यह युद्ध शुरू हुआ। युद्ध के बाद पहले हवाई हमलों में हमास के ठिकानों पर हमले हुए। पिछले दिनों इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने जमीनी हमले शुरू कर दिए हैं।
दो हिस्‍सों में बंटा गाजा
इजरायल ने युद्ध के तहत गाजा सिटी की घेराबंदी कर तटीय पट्टी को दो भागों में बांट दिया है। इजरायल की सेना की तरफ से सोमवार को यह जानकारी दी गई। गाजा में रविवार को तीसरी बार कम्‍युनिकेशन सर्विसेज फिर से ठप हो गई। इजरायल के रियर एडमिरल डेनियर हैगारी ने बताया था कि अब उत्तर गाजा और दक्षिण गाजा को बांट दिया गया है। उन्होंने इसे गाजा पर शासन कर रहे हमास के आतंकियों के खिलाफ इसे इजरायल के युद्ध में अहम चरण बताया। इजरायली मीडिया के अनुसार, सैन्य बलों के आगामी 48 घंटे में गाजा पट्टी में घुसने की संभावना हैं। उत्तरी गाजा में रात भर जोरदार विस्फोट हुए।

नहीं होगा कोई युद्धविराम

इंटरनेट तक पहुंच का समर्थन करने वाले समूह नेटब्लॉक्सडॉटओआरजी ने गाजा में कनेक्टिविटी (संचार सेवा) ठप होने की जानकारी दी। फिलिस्‍तीन की टेलीकॉम कंपनी पालटेल ने भी इसकी सूचना दी। इसकी वजह से गाजा के लोगों को इजरायल के मिलिट्री ऑपरेशन की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले दिनों जोर देकर कहा कि जब तक हमास सभी बंधकों को रिहा नहीं करता, तब तक किसी भी तरह का कोई संघर्ष-विराम नहीं हो सकता। इजरायल के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट ने कहा कि गाजा पट्टी में रह रहा हर व्यक्ति अपनी जान को खतरे में डाल रहा है।

अमेरिकी सै‍निकों की मुश्किलें
इजरायल-हमास युद्ध बढ़ने के साथ अमेरिका के भी एक बड़े संघर्ष में शामिल होने का जोखिम है। मिडिल ईस्‍ट यानी मध्‍य पूर्व वह क्षेत्र है जहां पर करीब 45000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। ऐसे में अगर अमेरिका इस जंग में शामिल हुआ तो स्थिति काफी उलझ सकती है। तुर्की में 1885 अमेरिका सैनिक, इराक में 2500, सीरिया में 900, जॉर्डन में 2936, कुवैत में 13500, सऊदी अरब में 2700, बहरीन में 9000, कतर में 8000, यूएई में 3500 और कुछ अमेरिकी सैनिक ओमान में मौजूद हैं। इजरायल में कितने अमेरिकी सैनिक हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन यहां पर कम से कम एक अमेरिकी सैन्‍य अड्डा तो है। बहरीन में एक अमेरिकी नौसैनिक अड्डा है जो नौसेना के सेंट्रल कमांड और अमेरिकी पांचवें बेड़े का मुख्यालय है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.