चुनावी माहौल में रुलाने लगा प्याज, कीमत अर्धशतक के पार

Updated on 30-10-2023 01:00 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। सात नवंबर को बस्तर की सीटों के लिए मतदान होना है। ठीक चुनाव के वक्त प्याज की कीमतों में भारी उछाल आ गया है। आलू और प्याज की कीमतें बढ़ने का चौतरफा असर देखा जा रहा है। रसोई घर से प्याज गायब होने के साथ ही होटलों में नाश्ता भी महंगा होने लगा है।

आम से लेकर खास लोगों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ने लगा है। व्यापारी फसल खराब होना बता रहे हैं। इस बीच मुनाफाखोरी की भी आशंका जताई जा रही है। चुनावी माहौल में प्याज की कीमतों में आई भारी उछाल को लेकर अब तरह-तरह की अटकलबाजी भी लगाई जा रही है। लोगों की जुबान पर अब आलू और प्याज चढ़ने लगा है। नवरात्र से ठीक पहले प्याज की कीमत में तेजी आई थी तब थोक मंडी में 30 से 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिक्री हो रही थी। चिल्हर बाजार के व्यापारी अपनी मर्जी के अनुसार भाव तय कर रहे थे। चिल्हर बाजार में व्यापारियों ने संघ बना लिया है।

संघ जो निर्णय सुना देता है पूरे दिन उसी दाम पर सब्जी की बिक्री होती है। मुनाफाखोरी के इस धंधे में आम लोगों की जेब का ख्याल कोई नहीं कर रहा है और न ही कोई रख रहा है। प्याज की बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्गीय परिवार का बजट एक बार फिर बिगड़ने लगा है।

इसका असर छोटे से लेकर बड़े होटलों और स्ट्रीट वेंडरों की दुकानों पर भी देखा जा रहा है। समोसा, बड़ा, आलू गुंडा सहित नाश्ते के दाम में तेजी आने लगी है। अचरज की बात ये कि एक बार कीमत बढ़ने के बाद होटल संचालक घटाने का नाम भी नहीं लेते। अभी प्याज की कीमत में बढ़ोतरी का बहाना कहें या फिर मजबूरी। जब कीमतें घट जाएंगी तब भी होटलों में वही रेट रहेगा।

थोक व्यापारी बता रहे, फसल कमजोर है

व्यापार विहार स्थित थोक मंडी के व्यापारियों का कहना है कि फसल उत्पादक राज्य महाराष्ट्र के नासिक में प्याज की फसल कमजोर है। नासिक स्थित देश की सबसे बड़ी मंडी में प्याज की आवक कमजोर है और देश की अलग-अलग मंडियों से मांग लगातार बनी हुई है। मांग के दबाव के चलते प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही है।

एक महीने इसी दाम पर बिकने के आसार

थोक मंडी में दीपावली के बाद नई फसल की आवक शुरू होगी। तब तक ऊंचे दाम पर ही प्याज खरीदना होगा। थोक मंडी व्यापार विहार में अभी नासिक से प्रतिदिन चार से पांच ट्रक प्याज की आपूर्ति हो रही है। कीमत ज्यादा होने के कारण बिक्री प्रभावित होने की बात व्यापारी कह रहे हैं। दाम ऊंचे होने के कारण जरुरत के मुताबिक ही लोग खरीदारी कर रहे हैं। जो दो किलोग्राम प्याज खरीदकर ले जाते थे वर्तमान में एक किलोग्राम से ही काम चला रहे हैं। प्याज के साथ ही आलू की कीमतें भी बढ़ने लगी हैं। चिल्हर बाजार में 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम पर आलू की बिक्री की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.