ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ और कसीनो खेलना पड़ेगा महंगा, 28 फीसदी GST की बनी सहमति, पूरी डिटेल

Updated on 07-07-2023 08:06 PM
नई दिल्ली: ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ और कसीनो पर मंत्री समूह (GOM) 28 प्रतिशत की दर से GST लगाने पर सहमत है। ऐसे में 11 जुलाई को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में इस पर कोई फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स की दर को लेकर गोवा असहमत है। गोवा ने इस पर 18 प्रतिशत का टैक्स लगाने का सुझाव दिया है। एक सीनियर अफसर के अनुसार GST काउंसिल की बैठक में इस बात पर भी चर्चा होगी कि क्या ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ या कसीनो में खिलाड़ियों की ओर से लगाए जाने वाले पूरे दांव पर टैक्स लगाया जाना चाहिए। इस बात पर भी चर्चा होगी कि क्या ये तीन गतिविधियां सट्टेबाजी और जुए के तहत कार्रवाई योग्य क्लेम की श्रेणी में आती हैं।

ये हैं सदस्य

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अगुआई वाले मंत्री समूह में आठ राज्यों, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गोवा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र के सदस्य हैं। आठ राज्यों में से पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का विचार था कि लगाए गए दांव के पूर्ण अंकित मूल्य पर 28 प्रतिशत GST लगाया जाना चाहिए। हालांकि, गुजरात का विचार था कि प्लैटफॉर्म शुल्क पर 28 प्रतिशत कर लगाया जाना चाहिए। मेघालय का विचार था कि कसीनो, ऑनलाइन गेमिंग और घुड़दौड़ की ओर से लिए जाने वाले जीजीआर या मंच शुल्क या कमीशन पर 28 फीसदी टैक्स लगाया जाना चाहिए। इसने यह भी सुझाव दिया कि विजेताओं को पेमेंट के लिए पुरस्कार राशि जमा करने के मकसद से एक ‘एस्क्रो खाता’ बनाने की विशेष व्यवस्था से टैक्स प्रशासन सुगम हो जाएगा।

कैंसर दवा पर घट सकता है GST

GST काउंसिल की मंगलवार को होने वाली बैठक में कैंसर के इलाज में उपयोगी व्यक्तिगत रूप से आयातित दवा डिनुटूक्सिमैब को टैक्स में छूट मिल सकती है। साथ ही सिनेमाघरों में परोसे जाने वाले भोजन या पेय पदार्थों पर GST कम करने के बारे में फैसला हो सकता है। सूत्रों ने के अनुसार प्राइवेट कंपनियों की तरफ से प्रदान की जाने वाली उपग्रह प्रक्षेपण सेवाओं को लेकर GST छूट पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा, 22 प्रतिशत उपकर लगाने के लिए उपयोगी गाड़ियों की परिभाषा भी स्पष्ट की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार व्यक्तिगत उपयोग और दुर्लभ बीमारियों के उपचार में उपयोग की जाने वाली दवाओं तथा विशेष चिकित्सा मकसद के लिए भोजन के आयात को एकीकृत GST से छूट दिए जाने की संभावना है।

वर्तमान में, ऐसे आयात पर पांच प्रतिशत या 12 प्रतिशत का एकीकृत GST लगता है। फिटमेंट समिति ने GST काउंसिल को 11 जुलाई को होने वाली 50वीं बैठक में इन मामलों में चीजें स्पष्ट करने की सलाह दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.