हर्षा भोगले की ऑल टाइम टी20 वर्ल्ड कप प्लेइंग XI में मात्र एक भारतीय खिलाड़ी को मिली जगह

Updated on 21-10-2022 05:39 PM

टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर से हो चुका है। पहले राउंड से श्रीलंका और नीदरलैंड्स अभी तक सुपर 12 में पहुंच चुके हैं, वहीं अंतिम दो टीमों का फैसला आज वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड और स्कॉटलैंड बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले से हो जाएगा। इसके बाद टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक पड़ाव शुरू होगा जहां भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमें एक दूसरे का सामना करती हुई दिखाई देगी। क्रिकेट पंडितों द्वारा इस वर्ल्ड कप को लेकर भविष्यवाणी करने का सिलसिला जारी है। कोई सेमीफाइनल की टॉप 4 टीमों के बारे में बात कर रहा है तो वहीं कोई टीमों की प्लेइंग इलेवन को लेकर। इस बीच क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने टी20 वर्ल्ड कप की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन का चनय किया है। 

हर्षा भोगले ने क्रिकबज पर चुनी ऑल टाइम टी20 वर्ल्ड कप प्लेइंग इलेवन में मात्र एक ही भारतीय खिलाड़ी को जगह दी है, वहीं वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के दो-दो खिलाड़ी हैं। उनकी प्लेइंग XI में एक-एक प्लेयर्स श्रीलंका और न्यूजीलैंड के भी हैं। हर्षा भोगले ने बताया कि उन्होंने खिलाड़ियों का चयन नंबर्स के आधार पर किया है कि टी20 वर्ल्ड कप में उनके आंकड़े कैसे हैं, साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी प्लेइंग इलेवन में खिलाड़ी उसी नंबर पर खेलेंगे जहां वह अपनी टीम के लिए खेला करते थे।

हर्षा भोगले ने अपनी ऑल टाइम टी20 वर्ल्ड कप प्लेइंग इलेवन के ओपनर्स के रूप में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और इंग्लैंड के जोस बटलर को चुना है। हर्षा ने कहा कि इस रेस में डेविड वॉर्नर, तिलकरत्ने दिलशान और महेला जयवर्धने भी थे, मगर आंकड़ों के हिसाब से जोस बटलर इन सबसे आगे हैं। वहीं बटलर के रहने से टीम को लेफ्ट राइट कॉम्बिनेशन भी मिलेगा। गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में 31 पारियों में 142.75 के स्ट्राइक रेट के साथ 965 रन बनाए हैं, वहीं बटलर के नाम 21 पारियों में 41 की औसत के साथ 574 रन दर्ज है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.