तेलंगाना में ऑपरेशन लोटस तीन लोग पकड़े, केसीआर के घर पहुंचाए 4 विधायक

Updated on 27-10-2022 05:19 PM

तेलंगाना की राजनीति में बुधवार से ही हलचल तेज है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिन पर आरोप है कि वे टीआरएस के 4 विधायकों को घूस दे रहे थे ताकि वे पाला बदल लें। सूत्रों का कहना है कि एक प्रमुख नेता को इस डील के तहत 100 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था। टीआरएस विधायक पायलट रोहित रेड्डी ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। वह तंदूर विधानसभा से विधायक हैं और उनका कहना था कि उन्हें भी रिश्वत के लिए ऑफर किया गया था। विधायक ने कहा कि मेरी ही टिप पर पुलिस ने ऐक्शन लिया और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। 

वहीं साइबराबाद पुलिस कमिश्नर स्टीफन रवींद्र ने भी कहा कि टीआरएस के विधायकों ने ही पुलिस को बुलाया था। इन लोगों का दावा था कि उन्हें रिश्वत दी जा रही ताकि वे पार्टी बदल लें। विधायकों का कहना है कि उन्हें बड़ी रकम दी गई ताकि वे पार्टी बदल लें। इसके एवज में उन्हें पैसों के अलावा ठेके और पदों का भी ऑफर दिया गया था। सूत्रों के हवाले से दावे किए जा रहे हैं कि एक बड़े नेता को 100 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया। इसके अलावा सभी विधायकों को भी 50-50 करोड़ रुपये ऑफर किए गए। पुलिस की रेड के बाद टीआरएस के चारों विधायकों को सीएम के. चंद्रशेखर राव के आवास पर ले जाया गया।

 इन तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए कौन

फिलहाल पुलिस ने जिन लोगों ने हिरासत में लिया है, उनमें सतीश शर्मा उर्फ रामचंद्र भारती जो हरियाणा के फरीदाबाद में पुजारी हैं। इसके अलावा तिरुपति के साधु डी. सिमैयाजी और हैदराबाद के कारोबारी नंदकुमार को हिरासत में लिया गया है। दावा किया जा रहा है कि ये तीनों लोग एक भाजपा नेता के इशारे पर काम कर रहे थे। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से कोई पुष्टि नहीं की जा सकती। सतीश शर्मा और डी. सिमैयाजी को कुछ तस्वीरों में भाजपा नेताओं के साथ देखा जा सकता है। फिर भी यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि वे भाजपा नेताओं या फिर पार्टी के इशारे पर ही काम कर रहे थे। 

केंद्रीय मंत्री के साथ वीडियो वायरल, बोले- फोटो बहुत लोग खिंचवाते हैं

इसी मामले में हिरासत में लिए गए कारोबारी नंद कुमार के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह केंद्रीय़ मंत्री जी. किशन रेड्डी के साथ नजर आते हैं। हालांकि नंद कुमार ने भाजपा की ओर से विधायकों को खरीदने की किसी साजिश से इनकार किया है। खुद मंत्री किशन रेड्डी का कहना है कि हमारे साथ बहुत से लोग तस्वीरें खिंचवाते रहते हैं और उसके आधार पर कोई संबंध नहीं बताना चाहिए। पुलिस का कहना है कि ये तीन लोग फेक आईडी पर हैदराबाद आए थे। बता दें कि अगस्त में भाजपा के एक नेता ने दावा किया था कि टीआरएस के 18 विधायक जल्दी ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.