आयोजनकर्ता जांगिड़ बोले- फाइनल जीतने वाली टीम को 51 हजार का कैश प्राइज

Updated on 03-03-2023 06:10 PM

मंदसौर के कैलाशपुर (कयामपुर) गांव में आजादी के अमृत महोत्सव व स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती के अवसर पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 9 मार्च को गांव के खेल मैदान से होगी। इस टूर्नामेंट में सुवासरा विधानसभा की 32 क्रिकेट टीमें शामिल होंगी।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता विनय जांगिड़ ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी युवा के प्रति चिंता जाहिर कर चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि देश के युवा करीब 6 घंटे हर दिन सोशल मीडिया पर बिताते हैं। उनके दिए गए संदेश को प्रेरणा मानकर ही यह आयोजन करवाया जा रहा है, ताकि हमारी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं का रुझान खेलों के प्रति बढ़े।

उन्होंने कहा कि 9 मार्च से सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के कैलाशपुर गांव के खेल मैदान से क्रिकेट महोत्सव की शुरुआत होगी। इसमें क्षेत्र की 32 क्रिकेट टीमें शामिल होंगी। क्रिकेट महोत्सव का समापन 22 मार्च को होगा। खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने और उनके उत्साहवर्धन के लिए क्रिकेट महोत्सव में प्रथम विजेता टीम को 51 हजार रुपए व उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। क्रिकेट महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। वहीं क्रिकेट खेल में टेनिस बॉल का उपयोग किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.