पालतू कुत्तों पर केमिकल वेपन की टेस्टिंग करता था ओसामा:बेटे उमर ने कहा- मेरी आंखों के सामने होता था एक्सपेरिमेंट

Updated on 02-12-2022 05:27 PM

आतंकी संगठन अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन अपने पालतू कुत्तों पर केमिकल वेपन की टेस्टिंग करता था। इस बात का खुलासा उसके बेटे उमर ने किया है। इतना ही नहीं उसने एक इंटरव्यू में खुद को ओसामा का विक्टिम बताया।

ब्रिटिश अखबार 'द सन' के मुताबिक, कतार आए ओसामा के सबसे बड़े बेटे उमर ने कहा- मेरे पिता चाहते थे कि मैं उनके नक्शे कदमों पर चलूं। मैं ऐसा नहीं चाहता था। हम जब अफगानिस्तान में रहते थे तो वो मुझे हथियार चलाना की ट्रेनिंग देते थे। उन्होंने हमारे पालतू कुत्ते पर केमिकल वेपन की टेस्टिंग भी की थी।उमर बोले- पिता की हरकत से दुखी था
जानवरों पर हो रहे केमिकल एक्सपेरिमेंट के बारे में बात करते हुए उमर ने कहा- मैंने अपनी आंखों से देखा है। मेरे पालतू कुत्ते पर केमिकल वेपन की टेस्टिंग की गई थी। मुझे ये बिल्कुल ठीक नहीं लगा। मैं इससे काफी दुखी था। मेरे लिए ये देखना बहुत मुश्किल था। मैं बस ये सब भूलना चाहता हूं।उमर को उत्तराधिकारी मानता था ओसामा
41 साल के उमर इस समय अपनी पत्नी जैना के साथ फ्रांस के नॉरमैंडी में रहते हैं। फिलहाल कतर की यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- हम चार भाई हैं। मैं आतंकी की दुनिया में नहीं रहना चाहता था। मैंने पिता ओसामा को गुडबाय बोला और उन्होंने मुझे गुडबाय कहा, लेकिन मेरे जाने से वो खुश नहीं थे। उन्होंने मुझसे सीधे तौर पर कभी कहा नहीं की मैं अल-कायदा से जुड़ जाऊं, लेकिन वो हमेशा कहते थे कि मैं उनका उत्तराधिकारी हूं।

यकीन नहीं होता कि पिता ने बुरे काम किए
उमर की पत्नी जैना ने कहा- उमर का बचपन काफी अंधेरे में गुजरा है। वो आज भी सदमे में हैं। वो बहुत स्ट्रेस में रहते हैं। उन्हें कभी-कभी पैनिक अटैक आते हैं। वो यकीन नहीं कर पाते की उनके पिता ने बुरे काम किए हैं। वो अपना बचपन याद नहीं करना चाहते क्योंकि छोटी उम्र में पिता के कहने पर उन्होंने हथियार थामें थे और अपने पेट्स पर एक्सपेरिमेंट होते देखा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.