'पैसों से ऑस्कर भी खरीद लिया गया'... जैकलीन के मेकअप आर्टिस्ट ने 'नाटू-नाटू' की जीत पर उठाया सवाल

Updated on 15-03-2023 12:32 AM
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का धमाकेदार डांस नंबर 'नाटू नाटू' और डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' ने सोमवार को भारत के लिए ऑस्कर में इतिहास रच दिया। अपनी-अपनी कैटेगरी में दोनों को ऑस्कर अवॉर्ड मिले। पहली बार, दो भारतीय फिल्मों ने इस साल ऑस्कर जीता है, जिससे देश भर में जश्न मनाया गया। हालांकि, सभी प्यार, तारीफों और तालियों के बीच, जैकलीन फर्नांडीज के मेकअप कलाकार और करीबी दोस्त शान मुत्तथिल ने विनर्स पर एक चुटकी ली और आरोप लगाया कि ये अवॉर्ड खरीदा जा सकता है और इसे खरीदा गया है।


'नाटू-नाटू' की जीत पर सवाल

'नाटू नाटू' (Naatu Naatu) की ऐतिहासिक जीत की घोषणा करने वाली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ले शान ने लिखा, 'हाहाहाह यह बहुत मज़ेदार है। मैंने सोचा था कि केवल भारत में ही हम अवॉर्ड खरीद सकते हैं। लेकिन अब ऑस्कर भी। पैसा और हम सब क्या हासिल कर सकते हैं। जब हमारे पास पैसा हो। यहां तक कि ऑस्कर भी ले लो।'

ये गाने थे नॉमिनेट

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जैकलीन (Jacqueline Fernandez) स्टारर 'टेल इट लाइक अ वुमन' का गाना 'तालियां' भी बेस्ट गाने में ऑस्कर के लिए दावेदार था। इसी कैटेगरी में कंपीट करने वाले बाकी के गानों में 'टॉप गन: मेवरिक' से लेडी गागा का 'होल्ड माई हैंड', 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' से रिहाना का 'लिफ्ट मी अप' और सोन लक्स, मित्सकी, डेविड बायरन का 'दिस इज़ ए' शामिल हैं। लेकिन RRR के गाने ने बाजी मार ली।

एमएम केरावनी और चंद्रबोस की 'आरआरआर' से 'नाटू नाटू' ने अवॉर्ड जीतकर सभी को पछाड़ दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.