अपने विदेशी मुद्रा भंडार में फिर हुई गिरावट, कंगाल पाकिस्तान की तो बात मत पूछिए

Updated on 02-09-2023 02:59 PM
नई दिल्ली: इस सप्ताह फिर अच्छी खबर नहीं मिली। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में फिर गिरावट की खबर है। 25 अगस्त 2023 को समाप्त सप्ताह के दौराना अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 30 मिलियन डॉलर की गिरावट हुई है। इससे पहले, बीते 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान तो अपने भंडार में 7.3 अरब डॉलर की भारी कमी हुई थी। इसी के साथ अपना भंडार दो महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। अब अपना भंडार घट कर 594.858 अरब डॉलर रह गया है। उधर अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी की खबर है। हालांकि वहां के भंडार में इतनी कमी नहीं हुई है, जितना कि भारत में।

फिर घटा डॉलर का भंडार


रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 25 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 30 मिलियन डॉलर की कमी हुई। इससे एक सप्ताह पहले, मतलब कि 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने भंडार में 7.273 अबर डॉलर की भारी कमी हुई थी। इसी के साथ अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार घट कर 594.858 अरब डॉलर रह गया है। यदि दो सप्ताह मतलब 11 अगस्त को समाप्त सप्ताह की बात करें तो उस दौरान अपने भंडार में 70 लाख डॉलर से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी और अपना भंडार बढ़ कर 602.161 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।


फॉरेन करेंसी एसेट्स में हुई कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) घटी हैं। बीते 25 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें USD 538 मिलियन डॉलर की कमी हुई है। इसी के साथ अब यह घट कर USD 527.249 billion रह गया है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें 6.61 अरब डॉलर की कमी हुई थी। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।


गोल्ड रिजर्व में हुई बढ़ोतरी

बीते 25 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के सोने का भंडार (Gold reserves) में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह Gold reserves में USD 530 million की बढ़ोतरी हुई। अब अपना सोने का भंडार USD 44.354 billion का रहा गया है।

एसडीआर में हुई कमी

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर USD 11 million घट कर USD 18.194 billion रह गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के मुद्रा भंडार में भी कमी आई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें USD 12 million की कमी आई। अब यह घट कर USD 5.061 billion रह गया है।


पाकिस्तान में भी घटा डॉलर का भंडार

अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान में इन दिनों हालात कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। समग्र रूप से वहां के आर्थिक हालात की बात करें तो इस समय कंगाली जैसी स्थिति दिखती है। वहां बीते 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दोरान विदेशी मुद्रा भंडार में 7.73 करोड़ डॉलर की कमी हुई है। अब वहां का विदेशी मुद्रा भंडार घट कर 13.17 अबर डॉलर रह गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.