बंगाल में 3 करोड़ से ज्यादा SIR फॉर्म बंटे:एन्क्लेव महिलाओं को नाम गायब होने का खतरा

Updated on 08-11-2025 12:32 PM
नई दिल्ली/कोलकाता, देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का रिवीजन SIR 4 नवंबर से शुरू हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में विरोध के बावजूद बूथ लेवल अधिकारियों ने 3.04 करोड़ से ज्यादा फॉर्म बांट दिए हैं।

हालांकि, कूचबिहार के पूर्व एन्क्लेव निवासियों ने लगभग 450 महिलाओं के नाम जिला प्रशासन को सौंपे हैं। उन्हें डर है कि 9 दिसंबर को पब्लिश होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से उनका नाम छूट सकता है।

इधर, सुप्रीम कोर्ट 11 नवंबर से वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। CJI बीआर गवई की बेंच में यह मामला लिस्टेड किया गया है।

तमिलनाडु सरकार की याचिका में पूरे देश में SIR प्रक्रिया शुरू करने को चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट पहले से ही बिहार में SIR की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।

पहले जानिए कौन हैं एनक्लेव महिलाएं

अगस्त 2015 में भारतीय मुख्य भूमि में 51 बांग्लादेशी एन्क्लेवों शामिल किए गए थे। यहां रहने वाली इन महिलाओं के नाम उस साल एन्क्लेव एक्सचेंज से पहले जनगणना के लिए नहीं रखे गए थे क्योंकि उनकी पहले ही शादी हो चुकी थी। वे देश के विभिन्न कोनों में अपने ससुराल वालों के साथ रहने चली गई थीं।

भारत-बांग्लादेश के बीच1974 के भूमि सीमा समझौते के तहत परिक्षेत्रों का ऐतिहासिक आदान-प्रदान हुआ।आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, भारतीय बॉर्डर में रहने वाले बांग्लादेशी परिक्षेत्रों के 15,856 निवासियों को नागरिकता दी गई।

वहीं, बांग्लादेश में भारतीय परिक्षेत्रों में रहने वाले 921 अतिरिक्त निवासियों को भी नागरिकता दी गई, ये सीमा पार कर बांग्लादेश आए थे।

तमिलनाडु सरकार का दावा- लाखों वोटर्स के नाम कट जाएंगे

DMK के संगठन सचिव आरएस भारती ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 3 नवंबर को याचिका दायर की थी। जिसमें प्रक्रिया को असंवैधानिक, मनमाना और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए खतरा बताया गया है। SIR को अनुच्छेद 14, 19 और 21 में दिए समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जीवन के अधिकार का उल्लंघन बताया गया है।

याचिका में यह भी दावा किया गया है कि कम समय होने के कारण लाखों असली मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हट जाएंगे, जिससे वे वोटिंग से वंचित हो जाएंगे।

तमिलनाडु में अक्टूबर 2024 और 6 जनवरी 2025 के बीच एक विशेष संशोधन (एसएसआर) किया गया था, जिसमें प्रवास, मृत्यु और अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। इसकी रिपोर्ट को 6 जनवरी को पब्लिश किया गया था, तब से इसे अपडेट किया जा रहा है।

बंगाल में सेक्स वर्कर ने की मीटिंग, कई के पास दस्तावेज नहीं

SIR प्रक्रिया के लिए बंगाल के 294 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 80,681 BLO फॉर्म बांटने के लिए राज्य भर में मतदाताओं के घरों का दौरा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 नवंबर की रात 8 बजे तक राज्य में 3.04 करोड़ से ज्यादा फॉर्म बांटे जा चुके हैं। राज्य में आखिरी बार SIR 2002 में किया गया था।

इधर, एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया में से एक, कोलकाता के सोनागाछी इलाके की सेक्स वर्कर्स ने एक बैठक की ताकि यह पता लगाया जा सके कि गणना प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उनके पास कौन से आधिकारिक दस्तावेज हैं।

सोनागाछी की लगभग 8,000 सेक्स वर्कर्स में से कई का दशकों से अपने माता-पिता से कोई संबंध नहीं है। वे उनसे दस्तावेज ले पाने की स्थिति में भी नहीं हैं। नए आने वालों का नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं है। इनके लिए काम करने वाले NGO चुनाव आयोग से इस बारे में अपनी बात रखने की योजना बना रहे हैं।

12 राज्यों में SIR होगा, इनमें करीब 51 करोड़ वोटर्स

अंडमान निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में SIR शुरू हो गया है। इन 12 राज्यों में करीब 51 करोड़ वोटर्स हैं। इस काम में 5.33 लाख बीएलओ (BLO) और 7 लाख से ज्यादा बीएलए (BLA) राजनीतिक दलों की ओर से लगाए जाएंगे।

SIR के दौरान BLO/BLA वोटर को फॉर्म देंगे। वोटर को उन्हें जानकारी मैच करवानी है। अगर दो जगह वोटर लिस्ट में नाम है तो उसे एक जगह से कटवाना होगा। अगर नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो जुड़वाने के लिए फॉर्म भरना होगा और संबंधित डॉक्यूमेंट्स देने होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.