सशक्त पंचायत के लिये आमदनी के खुद के स्रोत जरूरी : मंत्री श्री पटेल

Updated on 25-01-2024 11:49 AM

पंचायत राज में पंचायतों के सशक्तिकरण के लिये जरूरी है कि उनकी आमदनी के स्रोत वे स्वयं जनरेट करें। पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंत्रालय में विभागीय समीक्षा करते हुए यह बात कही। उन्होंने पंचायतों के सशक्तिकरण के लिये किये गये कार्यों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में पंचायतों को आत्म-निर्भर बनाने के सभी प्रयासों पर भी चर्चा हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पंचायतों में आय के बेहतर स्रोत सृजित हो सकते हैं। पंचायतों में मौजूद परिसम्पत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो। इनका उपयोग कर रोजगार के साधन तैयार किये जा सकते हैं, जिनसे पंचायतों को आमदनी हो। मंत्री श्री पटेल ने विभिन्न नगरों और शहरों की सीमाओं से जुड़ी हुई पंचायतों को चिन्हित करने के निर्देश भी दिये।

मंत्री श्री पटेल ने ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में पंचायतों को सशक्त बनाने को कहा है। उन्होंने पंचायतों में इसके लिये मौजूदा संसाधनों को अपग्रेड करने को भी कहा है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पंचायतों में ही ग्रामीणों को आधार, आयुष्मान और डिजी लॉकर के अतिरिक्त और कौन सी सुविधाएँ प्रदान की जा सकती हैं या हमें देना चाहिये और जो हम नहीं दे पा रहे, उसकी पड़ताल कर दिक्कतों को दूर करें। ग्रामीणों को पंचायत में ही सुविधाओं संबंधी समस्त जानकारी और सहयोग मिलने चाहिये। पंचायत में आने के बाद अन्य किसी स्थान पर जाने की जरूरत नहीं होनी चाहिये।

मंत्री श्री पटेल ने मध्यप्रदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विभाग अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण केन्द्रों के अपग्रेडेशन के लिये निर्देश दिये। उन्होंने प्रशिक्षण केन्द्रों के परिसरों, प्रशिक्षकों, प्रशिक्षणार्थियों और प्रशिक्षण केन्द्रों में कार्यरत अमले की समुचित जानकारी अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

मंत्री श्री पटेल ने ग्रामीण क्षेत्रों के अच्छे उत्पादों की विकासखण्ड स्तर पर मॉनिटरिंग संबंधी व्यवस्था की पड़ताल की। उन्होंने इन उत्पादों की पहचान के साथ उनकी बिक्री संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी चाही। बैठक में पेसा एक्ट, 15वें वित्त आयोग, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, गौशाला, खेल मैदान और पंचायत राज पोर्टल को सशक्त बनाने संबंधी निर्देश भी दिये गये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.