पद्मश्री भूरी बाई को पता ही नहीं और प्रदर्शनी में उनकी पेंटिंग लगाने का कर दिया प्रचार

Updated on 07-12-2023 12:05 PM
भोपाल। किसी बड़े कलाकार के चित्रों की प्रदर्शनी किसी कला दीर्घा में लग गई और उसे पता ही नहीं। यह बात थोड़ी अटपटी लगती है पर ऐसा वास्तव में हुआ है। यह मामला जीटीबी काम्पलेक्स स्थित आदिवासी कला एवं संस्कृति केंद्र का है, जहां गोंड चित्रकार कलावती श्याम की पुण्यतिथि पर 25 नवंबर से शुरू हुई चित्र प्रदर्शनी में गोंड चित्रकार कलावती श्यााम, आनंद सिंह श्याम समेत 10 आदिवासी कलाकारों की करीब दो दर्जन कृतियां प्रदर्शित की गई हैं।

दस दिसंबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दस दिसंबर तक चलने वाली प्रदर्शनी में आयोजकों द्वारा बताया जा रहा है कि इनमें वृक्षों पर पलते जीवन चक्र पर आधारित भील चित्रकार पद्मश्री भूरी बाई का एक चित्र भी शामिल है। हालांकि इस बारे में जब भूरी बाई को बताया गया तो उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में ऐसा कुछ नहीं है। केंद्र की ओर से न तो मुझे आमंत्रित किया गया और न ही मुझसे कोई सहमति ली गई। प्रदर्शित चित्र भी मेरा नहीं है। बता दें कि पद्मश्री भूरी बाई का नाम अब देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी प्रसिद्ध है। उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स भी देश- दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं।

मेरे चित्र की नकल की गई है - भूरी बाई

नवदुनिया से बातचीत में भूरी बाई ने बताया कि मुझे आपके माध्यम से पता चल रहा है कि मेरे चित्र की प्रदर्शनी आदिवासी कला एवं संस्कृति केंद्र में लगाई गई है। नवदुनिया ने जब उन्हें वह चित्र दिखाया, जिसे उनका बताया जा रहा है, तब भूरी बाई ने कहा कि यह चित्र मेरे द्वारा बनाया हुआ नहीं है, बल्कि चित्र की कापी करने की कोशिश की गई है। इसमें मेरा नाम भी नहीं लिखा है।

भूरी बाई का कोई चित्र नहीं किया शामिल

वहीं प्रदर्शनी आयोजित करने वाले केंद्र के संचालक संभव सिंह श्याम ने चंद दिनों पहले पेड़ की टहनियों पर जीवन चक्र दर्शाते चित्र को भूरी बाई द्वारा बनाया हुआ बताया था, लेकिन अब वो कह रहे हैं कि इसमें भूरी बाई का कोई चित्र शामिल नहीं किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.