वैजयंतीमाला से 'चिढ़ती' थीं Padmini, वो भारतीय एक्ट्रेस जिसने अमेरिका को दी सबसे बड़ी क्लासिकल डांस एकेडमी

Updated on 12-06-2023 08:38 PM
हिंदी सिनेमा में कई ऐसी हीरोइनें हुई हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के अलावां डांस से लोगों के दिलों पर राज किया। कुछ हीरोइनें ऐसी रहीं, जिनके हुनर का रंग पूरी दुनिया पर छा गया, और हर किसी ने उनका लोहा माना। ऐसी ही एक एक्ट्रेस रहीं, पद्मिनी। पद्मिनी का पूरा नाम पद्मिनी रामचंद्रन था। भरतनाट्यम में पारंगत पद्मिनी जब डांस करती थीं, तो सभी देखते रह जाते थे। इनके वैजयंतीमाला के साथ राइवलरी के चर्चे खूब आम रहे थे। पद्मिनी की 12 जून को 9वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनकी जिंदगी के बारे में कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं। पद्मिनी भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके काम और सफलता के जरिए फैन्स ने आज भी एक्ट्रेस को दिल में बिठाया हुआ है। Monday Motivation में जानिए एक्ट्रेस की इंस्पायरिंग कहानी:

Padmini का जन्म 12 जून 1932 को तिरुवनंतपुरम में हुआ था। उनकी दो और बहनें थीं, ललिता और रागिनी। इन तीनों बहनों को 'ट्रावनकोर सिस्टर्स' कहा जाता था। पद्मिनी ने 16 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे थे। फिल्मों में आने के बाद पद्मिनी ने तमिल और तेलुगू से लेकर हिंदी, मलयालम, और यहां तक कि रूसी भाषा की फिल्मों में भी खूब काम किया था।

राज कपूर संग जोड़ी, इन एक्टर्स संग काम

पद्मिनी ने अपने करियर में राजकुमार, प्रेम नजीर, शम्मी कपूर, राज कपूर, एनटी रामाराव और रेखा के पिता व एक्टर जैमिनी गणेशन तक के साथ काम किया। बॉलीवुड में पद्मिनी 'मेरा नाम जोकर' और 'जिस देश में गंगा बहती है' में नजर आई थीं। 1960 में आई 'जिस देश में गंगा बहती है' में पद्मिनी की जोड़ी राज कपूर के साथ थी। पद्मिनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1948 में बॉलीवुड फिल्म 'कल्पना' से की थी। इसके बाद उन्होंने अन्य भाषाओं की फिल्मों में काम किए।

वैजयंतीमाला के साथ राइवलरी

पद्मिनी, एक्ट्रेस वैजयंतीमाला के साथ अपनी राइवलरी के कारण भी चर्चा में रहीं। इसकी वजह थी डांस। वैजयंतीमाला भी उस दौर की टॉप एक्ट्रेस थीं, और पद्मिनी की तरह की भरतनाट्यम में ट्रेंड थीं। इसी वजह से उन दोनों के बीच हमेशा ठनी रहती थी। साल 1984 में आई फिल्म 'राज तिलक' में तो पद्मिनी और वैजयंतीमाला के बीच एक डांस फेस-ऑफ भी था। इसके अलावा फिल्म Vanjikottai Valiban में भी इन दोनों के बीच डांस की कड़ी टक्कर देखी गई। पद्मिनी और वैजयंतीमाला की राइवलरी की वजह से इस गाने को भी म्यूजिक इंडस्ट्री में कल्ट स्टेटस मिल गया।

अमेरिका को दी सबसे बड़ी क्लासिकल डांस एकेडमी

मात्र 16 साल की उम्र में करियर शुरू करने वालीं पद्मिनी ने दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराया। उनकी जिंदगी की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। साल 1961 में पद्मिनी ने अमेरिका के रहने वाले फिजिशयन से शादी कर ली, और फिर फिल्मों को अलविदा कह दिया। वह पति के साथ अमेरिका जाकर बस गईं और गृहस्थी पर ध्यान देने लगीं।

वार्नर ब्रदर्स संग काम करता है बेटा

पद्मिनी ने 1963 में एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम प्रेम रामचंद्रन है और वह अभी वार्नर ब्रदर्स के साथ काम करता है। साल 1977 में पद्मिनी ने न्यू जर्सी में एक क्लासिकल डांस स्कूल खोला, जिसका नाम 'पद्मिनी स्कूल ऑफ आर्ट्स' रखा। आज पद्मिनी के इस स्कूल की गिनती अमेरिका के सबसे बड़े क्लासिकल डांस इंस्टिट्यूशन में होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.