पहलगाम हमला- भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान:लॉन्चिंग पैड से 30-50 आतंकियों को हटाकर बंकरों में भेजा

Updated on 29-04-2025 01:02 PM

पहलगाम अटैक के जवाब में भारत के संभावित हमले को देखते हुए पाकिस्तान ने LoC के पास से आतंकियों को हटने का आदेश दिया है। ये इलाके कश्मीर में घुसपैठ के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के लॉन्चिंग पैड माने जाते हैं।

पाकिस्तानी सेना को डर है कि भारत इन ठिकानों को निशाना बना सकता है। अभी तक कितने आतंकियों को हटाया गया है, इसकी सटीक संख्या सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संख्या 30-50 के बीच हो सकती है।

पाकिस्तानी सेना ने इन आतंकियों को अपने बंकरों और सुरक्षित ठिकानों में शिफ्ट किया है। सूत्रों के अनुसार, ये लॉन्चिंग पैड दुधनियाल, अथमुकाम, लीपा, फॉरवर्ड कहूटा और कोटली जैसे LoC के पास के इलाकों में हैं।

इधर, जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सभी ट्रेकिंग एक्टिविटीज पर रोक लगा दी है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि दक्षिण और उत्तर कश्मीर के कई ट्रेकिंग रूटों पर आतंकियों की आवाजाही होती है।

तुर्किये से 7 सैन्य विमान PAK पहुंचे

युद्ध की आशंका के बीच 27 अप्रैल की रात तुर्किये के सात सी-130 हरक्यूलिस सैन्य विमान कराची और इस्लामाबाद पहुंचे। इनमें से 6 इस्लामाबाद और एक कराची के पाकिस्तान एयरफोर्स बेस फैसल पर उतरा। ये युद्ध सामग्री लेकर आए हैं। पाकिस्तानी सेना के कई टैंक (जैसे अल-खालिद) और फाइटर जेट (जैसे JF-17) पुराने और सीमित क्षमता वाले हैं। ऐसे में पाकिस्तान युद्ध सामग्री जुटाने में लगा हुआ है।

भारत ने 5 दिन में 2 बार मिसाइल टेस्टिंग की 27 अप्रैल: अरब सागर में जंगी जहाजों से मिसाइल टेस्टिंग भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपने जंगी जहाजों से कई मिसाइलों का टेस्ट किया। यह टेस्ट पूरी तरह सफल रहा। नौसेना ने कहा कि वह दिन-रात देश की रक्षा के लिए तैयार है। समुद्र में कहीं भी कोई खतरा हो, हम उसका आसानी से सामना कर सकते हैं।

24 अप्रैल: INS सूरत से मिसाइल की टेस्टिंग 

नेवी ने INS सूरत से मिसाइल की टेस्टिंग की। नेवी ने समुद्र में तैर रहे एक छोटे टारगेट को नष्ट किया। गुजरात के सूरत में दमन सी फेस पर INS सूरत तैनात है। यह युद्धपोत 164 मीटर लंबा और 7,400 टन वजनी है। इसकी अधिकतम गति 30 नॉट्स (लगभग 56 किमी/घंटा) है। इसमें अत्याधुनिक हथियारों- ब्रह्मोस और बाराक-8 मिसाइल और AI बेस्ड सेंसर सिस्टम है।

सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाया 

पहलगाम अटैक की रिपोर्टिंग को लेकर भारत ने 28 अप्रैल को कई पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स पर बैन लगा दिया है। इनमें क्रिकेटर शोएब अख्तर, डॉन न्यूज, समा टीवी और जिओ न्यूज शामिल हैं। सरकार का कहना है कि ये चैनल्स भारत और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें चला रहे हैं।

गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इन चैनलों पर भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप है। 

पहलगाम हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए 

पहलगाम के नजदीक बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। इनमें एक नेपाली नागरिक भी था। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.