हमले के पीछे पाक आर्मी? इमरान खान, बोले- एक और अधिकारी के नाम का खुलासा करूंगा

Updated on 10-11-2022 05:34 PM
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सेना के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं। उन्होंने बुधवार को धमकी देते हुए कहा कि वे एक और सेना अधिकारी के नाम का खुलासा करेंगे जो उन पर हुए कातिलाना हमले में शामिल था। 70 वर्षीय इमरान खान पर बृहस्पतिवार को पंजाब प्रांत के वजीराबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार के खिलाफ ‘लॉन्ग मार्च’ के दौरान हमला हुआ था, जिसमें उनके दाहिने पैर में गोलियां लगी थीं। पूर्व प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल नसीर उनकी हत्या की भयावह साजिश में शामिल थे। खान ने ट्वीट किया, “मैं दूसरे अधिकारी के नाम का भी खुलासा करूंगा जो (तीन नवंबर को) दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक मेजर जनरल फैसल के साथ साजिश को अंजाम दिए जाने की निगरानी कर रहा था।”

लांग मार्च फिर से शुरू करने को तैयार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पंजाब प्रांत के वजीराबाद इलाके से अपना रुका हुआ ‘लांग मार्च’ बृहस्पतिवार को फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पिछले सप्ताह वजीराबाद इलाके में खान पर हमला होने के बाद मार्च को रोक दिया गया था। हमले में खान (70) के दाहिने पैर में गोली लगी थी। दो हथियारबंद लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया था। खान के धर्मार्थ संगठन के स्वामित्व वाले शौकत खानम अस्पताल में उनका इलाज किया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें चार से छह हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। खान ने मंगलवार को लांग मार्च फिर से शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में पार्टी ने फैसला बदलते हुए बृहस्पतिवार से मार्च शुरू करने का निर्णय लिया। मार्च 10 से 14 दिन में रावलपिंडी पहुंचेगा और खान वहां पर इसमें शामिल होंगे। पंजाब की नेता और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. यास्मीन राशिद ने बुधवार को ‘पीटीआई’ को बताया, “पीटीआई के उपाध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे (स्थानीय समयानुसार) वजीराबाद से मार्च का नेतृत्व करेंगे।” उन्होंने कहा, “गोलीबारी में मारे गए और घायल हुए लोगों के लिए प्रार्थना के साथ लांग मार्च फिर से शुरू होगा।”

इसी साल सत्ते से बेदखल किए गए थे इमरान खान

खान को इस साल अप्रैल में नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद से वह पाकिस्तान में आम चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर उन्होंने लांग मार्च निकाला है। हालांकि, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली संघीय सरकार फिलहाल चुनाव कराने का विरोध कर रही है। वर्तमान नेशनल असेंबली का कार्यकाल अगस्त 2023 में समाप्त होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.