'इमरान को ही मारना चाहता था' बयान लीक पर ऐक्शन में पाक सरकार

Updated on 04-11-2022 05:27 PM
 इमरान खान पर हमले के आरोपी का बयान लीक होने पर पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही ने संबंधित थाने के एसएचओ समेत पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। पंजाब सरकार के मुताबिक संबंधित थाना के अधिकारियों और सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन का फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाएगा। उधर,  इमरान खान सर्जरी के बाद अभी खतरे से बाहर जरूर हैं लेकिन, चलने-फिरने में असमर्थ हैं।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में परवेज इलाही ने बयान लीक होने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने पंजाब प्रांत के आईजी को गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। परवेज इलाही ने आईजी पंजाब को जांच कर घटना के कारणों का पता लगाने का भी निर्देश दिया है।

आरोपी का कबूलनामा
बता दें कि बीती शाम इमरान खान की रैली के दौरान हुए गोलीकांड में पकड़े गए आरोपी ने कबूल किया कि वह सिर्फ इमरान खान को निशाना बनाना चाहता था। आरोपी पूछताछ के दौरान बताता है कि वह सिर्फ इमरान खान को जान से मारना चाहता था। उसने इमरान पर देश को गुमराह करने और धोखा देने का आरोप लगाया। अपनी बात को सही साबित करने के लिए आरोपी कहता है कि जब अजान चल रही थी वह (इमरान खान) लाउडस्पीकर से रैली निकाल रहा था। जब से उसने रैली निकाली है तब से उसकी हत्या की साजिश रच रहा हूं। उधर, आरोपी का बयान लीक होने की घटना के बाद पंजाब प्रांत की सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया और सीएम परवेज इलाही ने थाने के सभी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।

इमरान खान को कैसे लगी गोली
मिली जानकारी के अनुसार, इमरान खान लाहौर से इस्लामाबाद तक के लिए मार्च निकाल रहे हैं। इसी दौरान वजीराबाद कस्बे के पास उन पर अटैक हुआ। इस घटना में सात लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। उधर, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता असद उमर ने मीडिया को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री के पैर में एक गोली लगी है। उनकी पार्टी के नेता उमर अयूब खान ने कहा कि लाहौर के शौकत खानम अस्पताल में खान की सर्जरी की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि खान अब खतरे से बाहर हैं लेकिन, फिलहाल तीन हफ्तों तक इमरान चल नहीं पाएंगे। वहीं, इमरान खान ने हमले के पीछे जनरल बाजवा और पीएम शहबाज पर हमले के पीछे की साजिश रचने का आरोप लगाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.