PAK vs ENG: मोहम्मद रिजवान ने की बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Updated on 21-09-2022 09:31 PM

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 46 गेंद पर 68 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान रिजवान ने टी20 इंटरनेशनल में बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और साथ ही विराट कोहली और केएल राहुल को एक खास मामले में पीछे छोड़ दिया। इस पारी के दौरान रिजवान ने टी20 इंटरनेशनल में 2000 रनों का आंकड़ा छू लिया और वह भी महज 52वीं पारी में।

बाबर ने भी इतनी ही पारियों में 2000 टी20 इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा छुआ है। वहीं विराट कोहली को 56 जबकि केएल राहुल को 58 पारियां लगीं, 2000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने में। वहीं इस मामले में पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच हैं, जिन्होंने 62 पारियों में यह कारनामा किया। मैच की बात करें तो रिजवान और बाबर ने मिलकर पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाए।

पाकिस्तान इस तरह से इंग्लैंड के खिलाफ सात मैचों की सीरीज के पहले मैच में 20 ओवर में सात विकेट पर महज 158 रन बना पाया। जवाब में इंग्लैंड ने 19.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 160 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। एलेक्स हेल्स ने फिफ्टी ठोकी, वहीं हैरी ब्रूक्स ने 25 गेंद पर नॉटआउट 42 रन ठोके। उधर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.