पाकिस्तान : बाजवा आज अपने उत्तराधिकारी जनरल सैयद असीम मुनीर को कमान सौंपेंगे

Updated on 29-11-2022 06:22 PM


पाकिस्तानी सेना के प्रमुख के रूप में छह साल का कार्यकाल समाप्त होने पर निवर्तमान थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल कमर जावेद बाजवा मंगलवार को अपने उत्तराधिकारी जनरल सैयद असीम मुनीर को कमान सौंपेंगे।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि रावलपिंडी में जनरल हेडक्वार्टर (जीएचक्यू) में वर्तमान में पाकिस्तानी सेना का कमान बदलने का समारोह चल रहा है। इसमें संघीय मंत्रियों, राजनयिकों, गणमान्य व्यक्तियों और पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।

जनरल जनरल मुनीर को 24 नवंबर को प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने काफी अटकलों के बाद नए सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया था।

जनरल मुनीर देश की आजादी के बाद से पाकिस्तानी सेना की कमान संभालने वाले 17वें सीओएएस हैं।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि नवनियुक्त सैन्य प्रमुख ने खुफिया एजेंसियों इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और मिल्रिटी इंटेलिजेंस (एमआई) में काम किया है।

रविवार को जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीजेसीएससी) के अध्यक्ष के रूप में अपनी नियुक्ति ग्रहण की। जनरल मिर्जा ने जनरल नदीम रजा का स्थान लिया।

जनरल बाजवा ने सोमवार को राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री के साथ बैठकें कीं, जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बाद में प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर जनरल बाजवा के सम्मान में भोज का आयोजन किया।



शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी सेना, राष्ट्रीय रक्षा और राष्ट्रीय हितों के लिए जनरल बाजवा की सेवाओं की सराहना की।

विदाई समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि जनरल कमर के नेतृत्व में सेना ने वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की ग्रे सूची से पाकिस्तान का नाम हटाने, कोविड-19 महामारी को रोकने आदि संकटों में अनुकरणीय सेवाएं प्रदान कीं।

उन्होंने कहा कि निवर्तमान प्रमुख ने इतिहास के सबसे कठिन क्षणों में से एक के दौरान सेना की कमान संभाली थी। सशस्त्र बलों ने जनरल बाजवा के नेतृत्व में वीरता और बहादुरी के साथ आतंकवाद के खतरे को कुचल दिया। ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.