इजरायली नागरिकों को सऊदी ने दी मदद तो भड़के पाकिस्तानी, 'हीरो' भारतीय कैप्टन के खिलाफ भी उगला जहर

Updated on 02-10-2026 11:09 AM
इस्लामाबाद: इजरायली नागरिकों को ले जा रही फ्लाइट के सऊदी अरब में आपातकालीन लैंडिंग के बाद पाकिस्तानी भड़के हुए हैं। पाकिस्तानी इस बात से नाराज हैं कि फ्लाईदुबई फ्लाइट में सवार इजरायली यात्रियों को तबुक में लैंडिंग के बाद सऊदी अरब ने मेडिकल ट्रीटमेंट किया। पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर इसे इस्लामिक उम्मत के लिए खतरनाक बताते रहे हैं। बुधवार को कॉकपिट में पायलट पर हमले के बाद फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को सऊदी अरब में लैंड कराया गया था।

तबुक में उतरने के बाद सऊदी अरब की मेडिकल टीम ने इजरायली नागरिकों को उपचार दिया था। एयरपोर्ट पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें नकाबपोश महिला स्टॉफ महिला को यात्रियों की जांच करते देखा जा सकता है। इस पर पाकिस्तानी भड़के हुए हैं।

इजरायली नागरिकों को मेडिकल हेल्प पर गुस्सा

एक पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने कहा कि इस्लामिक उम्मत को क्या हो गया है? उसने कहा, सऊदी अरब में इजरायलियों की तीमारदारी की जा रही है। वो मंजर भी देखा, जिसमें एक नकाबपोश मेडिकल सहायक इजरायली महिला की नब्ज चेक कर रही है। इसके बाद पाकिस्तानी ने कहा कि इस्लामिक उम्मत किस तरफ जा रही है?

पाकिस्तानी की नफरत इतने पर ही खत्म नहीं हुई, उसने आगे जान पर खेलकर प्लेन क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार का भी मजाक उड़ाया और उन्हें 'पाजीत' कहकर संबोधित किया। पाजीत शब्द का इस्तेमाल भारतीयों, खास तौर पर हिंदुओं और सिखों, के लिए अपमानजनक रूप में संबोधित करने के लिए किया जाता है।

सऊदी टीम की तारीफ भी कर रहे लोग

वहीं, कई लोगों ने इजरायली नागरिकों की मदद के लिए सऊदी की तारीफ भी की है। हुसैन अब्दुल हुसैन ने सोशल मडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "सऊदी लोगों को इन टीमों पर गर्व होना चाहिए। अरब परंपरा सिखाती है कि मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करना सबसे जरूरी काम है। यह साबित करने का यह एक बेहतरीन मौका था।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की तारीफ की है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी…
 02 October 2026
इस्लामाबाद: क्या 180 बेगुनाह लोगों की जान लेने की खौफनाक साजिश को किसी भी तर्क से सही ठहराया जा सकता है? दुनिया के लिए इसका जवाब बेशक नहीं है लेकिन…
 02 October 2026
मक्का: सऊदी अरब के अधिकारियों ने मक्का की ग्रैंड मस्जिद में आत्मघाती बम हमले की कोशिश की खबरों को खारिज कर दिया है। इसके पहले खबरों में दावा किया गया…
 02 October 2026
रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में ड्रोन हमला किया है। इस हमले में पैगंबर की मस्जिद (मस्जिद-ए-नबवी) को बिजली सप्लाई करने वाले तैबा…
 02 October 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: भारतीय पत्रकार राणा अय्यूब (Rana Ayyub) के एक ट्वीट को लेकर उनकी अमेरिकी वीजा रद्द करने की मांग की गई है। अमेरिका की दक्षिणपंथी नेता और चर्चित इन्फ्लुएंसर…
 02 October 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस से दुनिया भर में मौजूद करोड़ों हिंदुओं और BAPS (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) के अनुयायियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत देने वाली…
 02 October 2026
इस्लामाबाद: इजरायली नागरिकों को ले जा रही फ्लाइट के सऊदी अरब में आपातकालीन लैंडिंग के बाद पाकिस्तानी भड़के हुए हैं। पाकिस्तानी इस बात से नाराज हैं कि फ्लाईदुबई फ्लाइट में…
 01 October 2026
वॉशिंगटन/तेल अवीव: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई में हुई घटना के बारे में अनोखी जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री…
 01 October 2026
तेल अवीव: दुबई से इजरायल जा रही जिस फ्लाइट को बुधवार को क्रैश करने की कोशिश की गई, उसे बचाने में एक अहम नाम कैप्टन स्मित मच्छार का है। स्मित…
Advt.