FATF के रडार पर फिर आया पाकिस्तान, कहा- ग्रे लिस्ट से बाहर होना आतंक फंडिंग से छूट नहीं, फिर होगी कार्रवाई?

Updated on 25-10-2025 01:26 PM
पेरिस/इस्लामाबाद: दुनियाभर में आतंकियों की फंडिंग की निगरानी करने वाली संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है। FATF ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अक्टूबर 2022 में उसे ग्रे-लिस्ट से बाहर करना आतंकवाद के वित्तपोषण और धन शोधन की गतिविधियों के लिए कोई ठोस सुरक्षा कवच नहीं है। जिसके बाद संभावना बन रही है कि पाकिस्तान पर फिर से FATF का चाबुक चल सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक FATF ने उस रिपोर्ट पर पाकिस्तान को फटकार लगाई है, जिसमें कहा गया है कि जैश-ए-मोहम्मद (JeM) महिलाओं को अपने संगठन में शामिल करने के लिए नया ऑनलाइन जिहाद क्लासेज शुरू करने वाला है। इस ऑनलाइन क्लास में महिलाओं को अपने संगठन में शामिल करने की कोशिश की जाएगी, उन्हें जिहाद से जोड़ा जाएगा और आगे जाकर ये महिलाएं आतंकवादी बनकर फटा करेंगी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद FATF ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे क्लासेज का इसलिए चलाए जाते हैं, ताकि शिक्षा के नाम पर आंख में धूल झोंकी जा सके।
पाकिस्तान को FATF ने लगाई फटकार
FATF की चेयरमैन एलिसा डी अंडा माद्राजो ने अपने बयान में कहा कि डिजिटल फाइनेंसिंग का दुरुपयोग कर आतंक नेटवर्क्स को समर्थन दिया जा रहा है और यह वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। एलिसा डी आंदा माद्राज़ो ने कहा कि उनके पास आतंकवाद की फंडिंग और उसे बढ़ावा देने के लिए डिजिटल वॉलेट के इस्तेमाल की खुफिया रिपोर्टें हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में ग्रे लिस्ट से हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पर "फॉलोअप" प्रक्रिया के तहत नजर रखी जा रही है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "पाकिस्तान को अक्टूबर 2022 में हमारी ग्रे लिस्ट से हटा दिया गया था और किसी भी देश को सूची से हटाए जाने के बाद, हम फॉलोअप प्रक्रिया जारी रखते हैं और इस मामले में, क्योंकि पाकिस्तान एफएटीएफ का सदस्य नहीं है, लेकिन एशिया-पैसिफिक ग्रुप (APG) का सदस्य है, उसको लेकर फॉलोअप प्रक्रिया एपीजी द्वारा की जा रही है।"उन्होंने कहा कि "किसी देश का ग्रे लिस्ट से बाहर होना यह गारंटी नहीं देता कि वहां अपराधी, मनी लॉन्ड्रर्स या आतंकवादी सक्रिय नहीं होंगे।" FATF ने सभी सदस्य देशों को चेतावनी दी है कि वे आतंक वित्तपोषण को रोकने के अपने प्रयासों को और मजबूत करें। इस चेतावनी के बाद पाकिस्तान की डिजिटल वित्तीय व्यवस्था और फिनटेक कंपनियों की जांच तेज हो गई है।

पाकिस्तान में सक्रिय हैं आतंकी नेटवर्क

दरअसल, पाकिस्तान के आतंक नेटवर्क अब डिजिटल वॉलेट्स और क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करके कराची, क्वेटा और पेशावर से लेकर अफगानिस्तान और खाड़ी देशों तक फंड ट्रांसफर कर रहे हैं। FATF की कार्रवाई के बाद हवाला चैनलों पर शिकंजा कसने से आतंक वित्तपोषकों ने प्रीपेड वॉलेट्स, मोबाइल बैंकिंग ऐप्स और नकली NGO खातों के जरिए धन के प्रवाह का नया रास्ता बना लिया है। जाजकैश, ईज़ीपैसा और सादापे जैसे ऐप्स पर छोटे-छोटे चैरिटी वॉलेट्स के माध्यम से माइक्रो-डोनेशन्स जुटाई जा रही हैं, जिन्हें बाद में आतंकवादी लॉजिस्टिक्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पश्चिमी एजेंसियों की डिजिटल फॉरेंसिक जांच में सामने आया है कि ये फंड्स दुबई स्थित वॉलेट्स और क्रिप्टो एक्सचेंजों से होकर पाकिस्तान की फिनटेक व्यवस्था में पहुंच रहे हैं, जिनमें कई खातों को ISI से जुड़े ऑपरेटिव्स की तरफ से कंट्रोल किए जा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.