बांग्लादेश से दोस्ती के लिए उतावला पाकिस्तान, यूनुस पर क्यों डोरे डाल रही है ISI, आखिर क्या है शरीफ-मुनीर का प्लान?

Updated on 03-09-2025 05:47 PM
इस्लामाबाद: बांग्लादेश में बीते साल अगस्त में एक बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। भारी विरोध के बीच शेख हसीना को ढाका छोड़ना पड़ा और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी। इसके बाद से पाकिस्तान की ओर से बांग्लादेश से रिश्ते सुधारने की कोशिश शुरू हुई। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और सैन्य अफसरों के ढाका के दौरों के बाद 23 अगस्त को पाक विदेश मंत्री इशाक डार बांग्लादेश पहुंचे। यह 13 वर्षों में किसी पाक विदेश मंत्री का पहला ढाका दौरा था। ऐसे में सवाल उठता है कि असीम मुनीर के अफसर और शहबाज शरीफ के मंत्री क्यों बार-बार ढाका आ रहे हैं।

अल जजीरा का रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री डार ने ढाका में कहा कि उनका यह ऐतिहासिक दौरा दोनों देशों की पुनर्जीवित साझेदारी के एक नए चरण की शुरुआत है। डार ने कहा कि हमें एक ऐसा माहौल बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, जहां दोनों देशों के युवा अपने साझा सपनों को साकार करने के लिए हाथ मिलाकर काम करें।

हसीना ने बनाई थी दूरी

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का रुख भारत के लिए नरम था। ऐसे में उनके शासन में पाकिस्तान को ढाका में बहुत स्थान नहीं मिला। हसीना के पद से हटने के बाद से पाक और बांग्लादेश के संबंधों में तेजी से गर्मजोशी आई है। खासतौर से डार की यात्रा पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच महीनों की कूटनीतिक और सैन्य बातचीत के बाद एक बड़ी सफलता का प्रतीक है।
बांग्लादेश ने भी पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध बनाने की बात कही है। हालांकि अतीत दोनों देशों के बीच विश्वास निर्माण को जटिल बना रहा है। बांग्लादेश (पूर्व में पूर्वी पाकिस्तान) ने जब पाकिस्तान से अलग होने के लिए आंदोलन चलाया तो इसे पाक सेना ने बर्बरता से कुचला। बांग्लादेश की पुरानी मांग रही है कि पाकिस्तान 1971 के अत्याचारों के लिए माफी मांगे। इस पर पाकिस्तान कन्नी काटता रहा है।

पाकिस्तान में क्यों है बेचैनी

ढाका विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के प्रोफेसर दिलवर हुसैन अल जजीरा से कहते हैं कि संबंधों को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान के 'जल्दबाजी के प्रयास' रणनीतिक हैं। हुसैन कहते हैं 'पाकिस्तान हसीना सरकार के कार्यकाल में भी संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहा था लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब इस्लामाबादजियाउर्रहमान के शासनकाल की तरह ढाका से रिश्ते बेहतर करने की तरफ देख रहा है।'

हुसैन कहते हैं कि ढाका में शासन परिवर्तन ने ऐतिहासिक रूप से भारत और पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश के संबंधों को प्रभावित किया है। भारत ने बांग्लादेश की पाकिस्तान से दूरी का फायदा उठाया है। इसी तरह से पाकिस्तान भी बांग्लादेश-भारत संबंधों में मौजूदा तनाव का फायदा उठाना चाहता है। यह एक सामान्य कूटनीतिक चलन है। पाकिस्तान खासतौर से क्षेत्र में भारत की ताकत कम करने की तरह इसे देख रहा है।'

भारत से शिकायतें लाईं करीब

पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव ऐजाज चौधरी का दावा है कि भारत के 'क्षेत्रीय आधिपत्य' को लेकर साझा शिकायतों ने इस्लामाबाद और ढाका को संबंध सुधारने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने अल जजीरा से कहा, 'बांग्लादेशियों ने भारतीय आधिपत्य का अनुभव किया है और हमने पाकिस्तान में इसी साल मई में संघर्ष देखा। दोनों देश दक्षिण एशिया में शक्ति संतुलन की जरूरत को समझते हैं।

बांग्लादेश सेंटर फॉर इंडो-पैसिफिक अफेयर्स के कार्यकारी निदेशक शहाब इनाम खान ने भारत के एक महत्वपूर्ण पड़ोसी होने के बावजूद नई दिल्ली के साथ ढाका के संबंधों को उदासीन बताया। उन्होंने कहा कि भारत विरोधी भावनाओं को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। बांग्लादेश ऐतिहासिक रूप से पाकिस्तान के साथ संबंधों को आर्थिक और क्षेत्रीय सहयोग तक रखता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.