भारत की एंटी ड्रोन शील्ड चेक कर रहा पाकिस्तान:ऑपरेशन सिंदूर के बाद से 800 ड्रोन भेजे, सेना ने 240 मार गिराए गए

Updated on 23-01-2026 12:15 PM
नई दिल्ली, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ लड़ने का एक खतरनाक और सस्ता युद्ध मॉडल अपनाया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान की तरफ से 800 से ज्यादा ड्रोन भारतीय हवाई सीमा में भेजे गए। इसे लो लेवल ड्रोन वारफेयर (कम ऊंचाई पर ड्रोन युद्ध) कहा जाता है।

सूत्र बताते हैं कि यह सिर्फ इक्का-दुक्का घटनाएं नहीं हैं, बल्कि भारत की एयर डिफेंस और एंटी ड्रोन शील्ड परखने की सैन्य रणनीति का संकेत है। ये ड्रोन कम ऊंचाई पर उड़ते हैं, जिससे रडार को चकमा दे सकते हैं।

ज्यादातर ड्रोन राजस्थान और पंजाब की सीमा पर देखे गए। भारतीय सुरक्षा बलों ने 800 में से करीब 240 ड्रोन मार गिराए। 5 ड्रोन में हथियार या युद्ध से जुड़ा सामान मिला। 160 से ज्यादा ड्रोन दूसरे सामान गिराने के लिए आए थे, जबकि करीब 72 ड्रोन नशीले पदार्थ लेकर आए थे। इस साल जनवरी में अब तक ड्रोन घुसपैठ की 12 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

आतंकियों की मदद को सर्विलांस

  • सूत्रों के अनुसार, ज्यादातर ड्रोन सर्विलांस करने आए थे। इनका मकसद भारतीय सेना की तैनाती और उसका पैटर्न पता लगाना था। पाकिस्तान ऐसे सर्विलांस से आतंकियों की घुसपैठ के रास्ते खोजता रहा है।
  • सैन्य संचालन- महानिदेशक स्तर पर हॉटलाइन पर होने वाली वार्ता में भारत ने ड्रोन एक्टिविटी पर आपत्ति दर्ज कराई है। एहतियात के तौर पर भारतीय सेना और वायु सेना काउंटर ड्रोन सिस्टम खरीद रही हैं।
  • सेना स्वदेशी - डिफेंस कंपनी आईजी डिफेंस से हैंडहेल्ड एंटी ड्रोन जैमर खरीदेगी। डीआरडीओ द्वारा तैयार 16 एंटी ड्रोन लेजर सिस्टम खरीदे जा रहे हैं। ये पाक सीमा और एलओसी पर तैनात किए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर- 2 हफ्तों में बॉर्डर पर ड्रोन की 5 घटनाएं

राजस्थान और पंजाब बॉर्डर के अलावा जम्मू-कश्मीर में पिछले 2 हफ्तों मे LoC के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की पांच घटनाएं हो चुकी हैं। ड्रोन देखे जाने के बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपने एंटी ड्रोन सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया था। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गए थे।

20 जनवरी को कठुआ जिले में नियमित निगरानी के दौरान नजर आया था। इससे पहले 17 जनवरी को रामगढ़ सेक्टर में, 15 जनवरी को भी रामगढ़ सेक्टर में एक बार, 13 जनवरी को राजौरी जिले में दो बार और 11 जनवरी को नौशेरा सेक्टर, धरमसाल सेक्टर, रियासी, सांबा और पुंछ के मंकोट सेक्टर में एकसाथ पांच ड्रोन स्पॉट किए गए थे।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए LoC पर निगरानी और चौकसी और बढ़ा दी गई है। सेना और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.