पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग पर दर्ज की टी20 क्रिकेट के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत

Updated on 03-09-2022 05:37 PM
फैंस को पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच जिस तरह के मुकाबले की उम्मीद थी वैसा कुछ नहीं हुआ। भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉन्ग कॉन्ग की टीम के लिए माना जा रहा था कि वह पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच में टक्कर देगी और यह टीम उल्टफेर भी कर सकती है, मगर ऐसा नहीं हुआ। पाकिस्तान ने आसानी से हॉन्ग पर जीत दर्ज कर सुपर 4 में प्रवेश किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धिरात 20 ओवर में बोर्ड पर 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन लगाए। मोहम्मद रिजवान ने इस दौरान 78 रनों की नाबाद पारी खेली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी हॉन्ग कॉन्ग की पूरी टीम मात्र 38 रनों पर ही सिमट गई। पाकिस्तान ने यह मैच 155 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। यह किसी भी पूर्ण सदस्य टीम के खिलाफ टी20आई क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
 

टी20आई क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है, 2007 में उन्होंने केनिया को 172 रनों से धोया था। उस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन बनाए थे और केनिया की पूरी टीम 88 रनों पर सिमट गई थी।
 
T20I में रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत (पूर्ण सदस्य)

172 श्रीलंका बनाम केनिया, जोहान्सबर्ग 2007
155 पाकिस्तान बनाम हॉन्ग कॉन्ग, शारजाह 2022*
143 वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड, डबलिन 2018
143 पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, कराची 2018
137 इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीजब, बस्सेटर 2019

वहीं पाकिस्तान के खिलाफ टी20आई क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है। हॉन्ग कॉन्ग के 38 रनों पर ढेर होने से पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों ने 2018 में वेस्टइंडीज को 60 रनों पर ऑलआउट किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
 16 September 2026
भारतीय रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा विश्व कप फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज बने हैं। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने उनको…
 16 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है। लीग के पिछले तीन ऑक्शन विदेश में हुए थे। आईपीएल 2027 का ऑक्शन भारत में करवाने का फैसला…
 16 September 2026
यूएस ओपन के फाइनल में हार के बाद गुस्से में रैकेट तोड़ने वाली आर्यना सबालेंका पर 7500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। यूएस ओपन की तरफ से लगाए…
 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
Advt.