तालिबान ने दी युद्ध की धमकी तो नरम पड़े पाकिस्तान के सुर, बातचीत पर दिया बड़ा बयान, तुर्की के मंत्री आएंगे इस्लामाबाद

Updated on 10-11-2025 12:55 PM
इस्लामाबाद: तुर्की के इस्तांबुल में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की शांति वार्ता बिना नतीजे खत्म होने के लिए दोनों देश एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पाकिस्तान ने आक्रामक रुख दिखाया तो तालिबान की ओर से सीधे युद्ध की धमकी दे दी गई। तालिबान की धमकी के बाद पाकिस्तान का रुख नरम पड़ता दिख रहा है। पाकिस्तान की ओर से रविवार को कहा गया है कि वह अफगानिस्तान के साथ बातचीत चाहता है। इससे दोनों देशों में तनाव कम होने की उम्मीद जगी है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह बातचीत के जरिए द्विपक्षीय मतभेदों को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके बाद तुर्की के विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और खुफिया प्रमुख पाकिस्तान की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। तुर्की अधिकारी अफगानिस्तान के साथ शांति समझौते पर चर्चा करेंगे। कहा गया है कि यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच जल्द से जल्द स्थायी युद्धविराम और शांति स्थापित करना है।

तालिबान ने दी धमकी

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने शनिवार को इंस्ताबुल वार्ता की विफलता के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस्लामाबाद की मांगें अनुचित थीं। इससे बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी और बैठक बेनतीजा खत्म हो गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपना अड़ियल रवैया छोड़ना होगा।मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान क्षेत्र में असुरक्षा नहीं चाहता है और युद्ध हमारा पहला विकल्प नहीं है। इसके बावजूद अगर युद्ध छिड़ता है तो हमें अपनी रक्षा करने का अधिकार है। हम पूरी मजबूती से अपनी जमीन के लिए लड़ेंगे। तालिबान के इस बयान के बाद पाकिस्तानी पक्ष की ओर से बातचीत आगे बढ़ाने की पेशकश की गई है।

टीटीपी पर मतभेद

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव का सबसे अहम मुद्दा तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) है। पाकिस्तान ने तालिबान सरकार पर टीटीपी को पनाह देने का आरोप लगाया है। टीटीपी ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर लगातार हमले किए हैं। अफगानिस्तान ने टीटीपी को पनाह देने से लगातार इनकार किया है।

टीटीपी पर अफगानिस्तान की सफाई को पाकिस्तान नहीं मानता है। ऐसे में दोनों पक्षों में टीटीपी के मुद्दे पर सहमति नहीं बन पा रही है। इसके चलते सीमा पर बीते महीने झड़पें देखने को मिलीं। इसके चलते पाकिस्तान-अफगान सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है। इससे सीमा पर रहने वाले लोगों को काफी दुश्वारी हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.