पाकिस्तान टीम के उपकप्तान ने ली फाइनल मैच में मिली हार की जिम्मेदारी

Updated on 12-09-2022 06:13 PM

पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2022 की चैंपियन बन सकती थी। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उनको फील्डरों से साथ नहीं मिला। टीम के उपकप्तान शादाब खान ने दो कैच छोड़े, जिसमें एक कैच उनके हाथ में था, जबकि एक कैच के दौरान वे अपने एक साथी से भिड़ गए थे। इसी को लेकर श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2022 के फाइनल में मिली हार की जिम्मेदारी शादाब खान ने ली है। 

शादाब खान ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाउंड्री लाइन पर श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे का कैच ड्रॉप किया था, जबकि 19वें ओवर में जब आसिफ अली भानुका का ही कैच ले रहे थे तो शादाब खान और आसिफ की भिड़ंत हो गई और कैच तो छूटा ही, साथ ही साथ गेंद भी बाउंड्री के पार 6 रनों के लिए चली गई। इसके अलावा कुछ और फील्डर्स से भी गलती हुई, जिसका खामियाजा टीम ने भुगता। 

वहीं, खिताबी मैच में मिली हार के बाद शादाब खान ने ट्वीट करते हुए हार की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा, "कैच ही मैच जिताते हैं। क्षमा करें, मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं। मैंने अपनी टीम को निराश किया। टीम के लिए सकारात्मक पक्ष ये था कि नसीम शाह, हैरिस रउफ और मोहम्मद नवाज के अलावा पूरा गेंदबाजी आक्रमण शानदार था। मोहम्मद रिजवान ने कड़ा संघर्ष किया। पूरी टीम ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। श्रीलंका को बधाई।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.