पाकिस्‍तान ने तालिबान से लिया टीटीपी हमले का बदला, 11 लाख अफगानियों को देश छोड़ने का आदेश

Updated on 27-09-2023 02:25 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान की सरकार और तालिबान के बीच तहरीक-ए-तालिबान आतंकियों को लेकर तनाव अब और गहराता जा रहा है। अफगान सीमा पर गोलीबारी के बाद पाकिस्‍तान लगातार सख्‍त तेवर अपना रहा है। पाकिस्‍तान की सेना ने तोर्खम सीमा को बंद करके कड़ा संदेश देने के बाद अब अफगानिस्‍तान से आए शरणार्थियों के खिलाफ बड़ा ऐक्‍शन लेने जा रही है। सेना के इशारे पर काम करने वाली पाकिस्‍तान की सरकार ने फैसला किया कि अफगानिस्‍तान से आए 11 लाख अफगान शरणार्थियों को वापस भेजा जाएगा। इसे पाकिस्‍तान की नीति में बहुत बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

पाकिस्‍तान के आधिकारिक सूत्रों ने एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून अखबार से कहा कि केयर टेकर सरकार ने अफगानिस्‍तान से आए 11 लाख शरणार्थियों को वापस भेजने को मंजूरी दे दी है। पाकिस्‍तान का दावा है कि ये अफगानी अवैध रूप से उनके देश में रह रहे हैं। इस बीच अभी सरकार ने इस पूरे मामले की आध‍िकारिक पुष्टि नहीं की है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अफगानिस्‍तान में अगस्‍त 2021 में तालिबान सरकार के आने के बाद 4 लाख अफगानी पाकिस्‍तान में अवैध रूप से घुसे हैं।

पाकिस्‍तान के खिलाफ भड़क सकता है तालिबान


सूत्रों ने कहा कि 7 लाख ऐसे अफगानियों की पहचान हुई है जो देश में अवैध रूप से रह रहे हैं। पाकिस्‍तानी कैबिनेट ने इन अफगानों को वापस भेजने के लिए अधिकारियों को व्‍यवस्‍था करने का आदेश दिया है। सूत्रों ने कहा कि इन 11 लाख अफगानी शरणार्थियों के पास न तो वीजा है और न ही पाकिस्‍तान में रुकने के लिए वैध दस्‍तावेज हैं। अफगानिस्‍तान की तालिबान सरकार को पाकिस्‍तान के इस फैसले के बारे में बता दिया गया है। पाकिस्‍तान ने अफगान शरणार्थियों के खिलाफ यह ऐक्‍शन ऐसे समय पर उठाया है जब टीटीपी आतंकियों को लेकर तालिबान के साथ उनका तनाव अपने चरम पर है।

पाकिस्‍तान के कई बार धमकी देने के बाद भी तालिबानी सरकार टीटीपी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। तालिबानी बार-बार पाकिस्‍तान से केवल कार्रवाई का वादा कर रहे हैं लेकिन कोई भी ऐक्‍शन नहीं ले रहे हैं। पाकिस्‍तान के इस कदम के बाद अब तालिबानी सरकार भी जवाबी कार्रवाई कर सकती है। यही नहीं संयुक्‍त राष्‍ट्र भी पाकिस्‍तान पर भड़क सकता है। पाकिस्‍तानी सेना के खिलाफ टीटीपी ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। हाल ही में पाकिस्‍तान के चित्राल जिले के काफी इलाके पर टीटीपी ने कब्‍जा कर लिया था। बताया जा रहा है कि वे अभी भी पहाड़ी चोटियों पर बैठे हुए हैं। वे पाकिस्‍तानी सेना पर लगातार हमले भी कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
 26 September 2026
सना/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों के शीर्ष नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने सऊदी अरब के खिलाफ अब तक का सबसे तीखा बोला है। उन्होंने…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप प्रशासन संयुक्त राष्ट्र में बड़े…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु नदी के पानी में पाकिस्तान के हिस्से को रोकने या उसका रास्ता बदलने की किसी…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार को लेकर चल रही जोरदार मांग के बीच पाकिस्तान, तुर्की और इटली वाले समूह ने इसका विरोध किया है। 12 सदस्यों वाले…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: सऊदी अरब ने परमाणु हथियार बनाने के अपने इरादे को अभी तक छोड़ा नहीं है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से अमेरिकी अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। ये रिपोर्ट…
 26 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
Advt.