तालिबान के आरोपों पर बिफर गया पाकिस्तान

Updated on 06-09-2022 06:03 PM

अफगानिस्तान में जब तालिबान कब्जा कर रहा था तब अगर कोई देश सबसे ज्यादा खुश था तो वह पाकिस्तान ही था। हालांकि अब पाकिस्तान और तालिबान के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। तालिबान ने जब पाकिस्तान पर आरोप लगाए कि वह अमेरिका को अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने दे रहा है तब पाक भी बिफर गया। उसने कहा कि ऐसे आरोप संबंधों के लिए सही साबित नहीं होंगे। 

तालिबान ने कहा था पाकिस्तान अफगानिस्तान के खिलाफ अमेरिका के ड्रोन को एयरस्पेस उपलब्ध करवा रहा है। इस्लामाबाद ने तालिबान से कहा है कि ऐसे आरोप द्विपक्षीय संबंधो को खराब कर देंगे। बता दें कि अल-कायदा के आतंकी आयमन अल-जवाहिरी की मौत के लगभग एक महीने बाद अफगानिस्तान के अंतरिम रक्षा मंत्री मुल्ला मुहम्मद याकूब ने कहा था कि पाकिस्तान पर आरोप लगाए थे। 

उन्होंने कहा था, हमारी जानकारी के मुताबिक अमेरिकी ड्रोन पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान में दाखिल होते हैं। वे  पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल करते हैं। हमने इस्लामाबाद को बता दिया है कि अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल हमारे खिलाफ ना होने दें। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने मुल्ला याकूब के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि पहले की सरकार की तरह ही वे भी गलत आरोप लगा रहे हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के बढ़ते प्रभाव से भी त्रस्त है। इसके चलते दोनों देशों के संबंध खराब हो रहे हैं। इसके अलावा तालिबान की सत्ता आने के बाद से दोनों देशों में सीमा को लेकर भी तनाव बढ़ा है। पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान से आतंकी लगातार सीमावर्ती इलाकों में हमला करते हैं। 

बता देंकि अफगान जमीन पर अल-जवाहिरी की मौत से भी तालिबान शर्मिंदा हुआ है। दोहा में हुए समझौते में तालिबान ने वादा किया था कि वह अल-कायदा के साथ अपने सारे संबंध खत्म कर लेगा। अल-जवाहिरी के बाद तालिबान की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।  वहीं पाकिस्तान ने कहा है कि किसी सबूत के बिना इस तरह से आरोप  लगाना गलत है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.