चीन की तर्ज पर रॉकेट फोर्स तैयार करेगा पाकिस्तान:पीएम शहबाज ने ऐलान किया, कहा- दुश्मन के खतरे का तुरंत जवाब देंगे

Updated on 14-08-2025 04:13 PM

पाकिस्तान ने चीन की तर्ज पर रॉकेट फोर्स बनाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर (13 अगस्त की रात) आर्मी रॉकेट फोर्सेस को बनाने का ऐलान किया।

शरीफ के मुताबिक नई फोर्स का मकसद आधुनिक युद्ध की जरूरतों के मुताबिक देश की रक्षा क्षमता को बढ़ाना है। इसमें मिसाइल और रॉकेट तकनीक को एक साथ जोड़ा जाएगा ताकि दुश्मन के खतरे का तुरंत जवाब दिया जा सके।

PAK पीएम ने इस कदम को पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार सेना को आधुनिक हथियार, तकनीक और प्रशिक्षण देने के लिए सभी संसाधनों का इस्तेमाल करेगी।

भारत को सबक सिखाने का दावा किया

शहबाज शरीफ ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को कड़ा सबक सिखाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इसे भारत की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। साथ ही उन्होंने सीजफायर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को शुक्रिया अदा किया।

शरीफ ने दावा किया कि चार दिन चले सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान ने भारत का घमंड तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि हमारी बहादुर सेना ने दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

भाषण में कश्मीर और गाजा का मुद्दा उठाया

शरीफ ने कहा कि गाजा की खून से भीगी गलियों और कश्मीर की घाटियों में आज भी आजादी की लड़ाई जारी है। उन्होंने आगे कहा,

QuoteImage

पाकिस्तान अपने फिलिस्तीनी और कश्मीरी भाइयों के साथ खड़ा रहेगा, जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल जाता।

QuoteImage

शरीफ ने सभी दलों से राजनीतिक मतभेद, निजी स्वार्थ और खोखले नारों से ऊपर उठकर देश के लिए एकजुट होने की अपील की।

पूर्व पीएम इमरान पर बोले- बगावत बर्दाश्त नहीं

शरीफ ने कहा कि हर किसी को विरोध, आलोचना और राजनीति का अधिकार है। लेकिन दंगे, तोड़फोड़, गालियां और राज्य के खिलाफ बगावत किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शरीफ का यह बयान रावलपिंडी की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके समर्थक के लिए था। हाल ही इमरान समर्थकों और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के कार्यकर्ताओं ने इमरान की रिहाई के समर्थन प्रदर्शन किए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.