Priyanka Chopra के इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर बुरी तरह भड़के पाकिस्‍तानी एक्‍टर Adnan Siddiqui, जानिए पूरा माजरा

Updated on 15-04-2023 08:18 PM
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अब ग्‍लोबल स्‍टार बन चुकी हैं। वह इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। वह हाल ही अपने मायके इंडिया आई थीं। बीते दिनों में बॉलीवुड में खुद को साइडलाइन किए जाने को लेकर भी बयान दिया, जिस पर उनकी हिम्‍मत की खूब तारीफ हुई। लेकिन अब पाकिस्‍तानी एक्‍टर अदनान सिद्दीकी ने प्रियंका की उनके एक इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट को लेकर कड़ी आलोचना की है। अदनान इस बात से भड़क गए हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्‍तानी फिल्‍म डायरेक्‍टर शरमीन ओबैद चिनॉय को 'साउथ एश‍ियन' बताया है। वैसे, प्रियंका ने अपने इस पोस्‍ट में शरमीन की तारीफ ही की है। उन्‍होंने शरमीन को 'स्‍टार वॉर्स' फ्रेंचाइजी की फिल्‍म डायरेक्‍ट करने वाली पहली महिला बनने पर बधाई दी थी।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्‍टाग्राम पर शरमीन के लिए लिखी थी ये बात

पाकिस्‍तानी एक्‍टर Adnan Siddiqui को हमने दिवंगत एक्‍ट्रेस श्रीदेवी की आख‍िरी फिल्‍म 'मॉम' में भी देखा है। उन्‍होंने प्रियंका चोपड़ा के सोशल मीडिया पोस्‍ट को री-पोस्‍ट करते हुए अपनी भड़ास निकाली है। Priyanka Chopra ने इंस्‍टा्रगाम स्‍टोरी पर शरमीन की फोटो शेयर की और उन्‍हें बधाई देते हुए लिखा, 'स्टार वॉर्स की किसी फिल्म का डायरेक्‍शन करने वाली पहली महिला... वह एक साउथ एशियन हैं। यह ऐतिहासिक पल है शरमीन ओबैद चिनॉय। मुझे तुम पर बहुत गर्व है दोस्‍त। तुम्‍हें ताकत और हिम्‍मत मिले।'

अदनान बोले- जैसे आप खुद को इंडियन बताती हैं, शरमीन पाकिस्‍तानी हैं

प्रियंका के इस पोस्‍ट में एक एश‍ियन होने के नाते गर्व का भाव दिखता है। लेकिन Sharmeen Obaid Chinoy को पाकिस्तानी डायरेक्‍टर न कहकर 'साउथ एशियन' कहना अदनान सिद्दीकी को रास नहीं आया। उन्‍होंने अब ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा की आलोचना करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्‍ट लिख दिया है। अदनान ने ट्वीट में तंज कसते हुए लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा, मैं बड़े सम्‍मान के साथ आपके ज्ञान को बढ़ाना चाहता हूं कि शरमीन ओबैद चिनॉय सबसे पहले एक पाकिस्तानी हैं। ठीक वैसे ही, जैसे आपको जब भी मौका मिलता है तो आप खुद को दक्षिण एशियाई कहने से खुद को भारतीय बताती हैं।'

'मिशन मजनू' पर भी भड़के थे अदनान स‍िद्दीकी

अदनान के इस ट्वीट पर अभी तक प्रियंका का कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब अदनान सिद्दीकी ने किसी भारतीय पर इस तरह से तंज कसा हो। इससे पहले उन्‍होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मिशन मजनू' की भी आलोचना की थी। अदनान उस फिल्‍म में पाकिस्तानियों को गलत तरह से दिखाए जाने से नाराज थे। उन्होंने तब लिखा था, 'फिल्म में कितना गलत दिखाया गया है। क्‍या बॉलीवुड के पास इसका जवाब है, मेरा मतलब है कि यार आपके पास पैसा है, उससे कुछ अच्छे रिसर्च करने वाले लोग रख‍िए जो हम पाकिस्‍तान‍ियों पर अच्छे से होमवर्क कर सकें। यह जरूर नोट कर लें कि ना तो हम टोपी और ताबीज पहनते हैं और न ही सूरमा लगाते हैं। हम यूं ही सड़क पर हर किसी को आदाब-आदाब करते हुए नहीं घूमते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
Advt.