पाकिस्तानी नेता के साथ मोहम्मद यूनुस ने अलापा SAARC का राग, फिर से जिंदा करने की लगाई गुहार

Updated on 02-01-2026 12:54 PM
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने एक बार दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय समूह सार्क (SAARC) का राग अलापा है। यूनुस ने गुरुवार 1 जनवरी को पाकिस्तान के संसदीय स्पीकर सरदार अयाज सादिक के साथ मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि सार्क की भावना जिंदा है और अच्छी है। उनका बयान ऐसे समय आया जब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए कई नेता ढाका में मौजूद थे। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार के आधिकारिक हैंडल से किए गए पोस्ट में यूनुस ने खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में दक्षिण एशियाई देशों की मजबूत उपस्थिति और एकजुटता का जिक्र किया।

यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश की तीन बार की प्रधानमंत्री और दुनिया की दूसरी महिला मुस्लिम राष्ट्राध्यक्ष के प्रति सार्क सदस्य देशों के दिखाए गए सम्मान से वह बहुत प्रभावित हुए। पोस्ट में बताया गया कि पूरे दक्षिण एशिया से उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ढाका में अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसमें भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, नेपाल के विदेश मंत्री बाला नंदा शर्मा, श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेरथ, मालदीव के उच्च शिक्षा और श्रम मंत्री अली हैदर अहमद और पाकिस्तान से नेशनल असेंबली स्पीकर अयाज सादिक शामिल थे।

यूनुस बोले- जिंदा है सार्क

इसमें आगे कहा गया है कि पाकिस्तान के संसदीय स्पीकर और नेपाल, श्रीलंका और मालदीव के मंत्रियों ने स्टेट गेस्ट हाउस जमुना में मुख्य सलाहकार से शिष्टाचार भेंट की। पोस्ट में बताया गया कि बैठकों के दौरान मोहम्मद यूनुस ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (SAARC) को फिर से जिंदा करने की जरूरत पर जोर दिया। मालदीव के मंत्री अली हैदर के साथ बैठक में यूनुस ने कहा कि 'हमने कल अंतिम संस्कार में सार्क की सच्ची भावना देखी। सार्क अभी भी जिंदा है।'

सार्क के मजबूत होने की जताई उम्मीद

श्रीलंकाई विदेश मंत्री विजिता हेरथ से यूनुस ने कहा, सार्क कल सक्रिय था। इस दौरान यूनुस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौके पर SAARC नेताओं की एक औपचारिक बैठक बुलाने की अपनी कोशिश को भी याद किया। उन्होंने कहा, मैं सार्क नेताओं के बीच छोटी सी मुलाकात करवाना चाहता था। इसके साथ ही उम्मीद जताई कि SAARC दक्षिण एशिया में दो अरब लोगों के लिए फिर से एक सार्थक मंच के रूप में फिर से मजबूत होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.