पाकिस्तानी पुलिस ने प्रेस क्लब में घुसकर पत्रकारों को पीटा:PoK में हिंसा को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, गृहमंत्री ने जांच के आदेश दिए

Updated on 03-10-2025 03:24 PM

पाकिस्तान में इस्लामाबाद के प्रेस क्लब पर गुरुवार को पुलिस ने अचानक छापा मारा और वहां प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों और लोगों पर हमला किया। यह प्रदर्शन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में अत्याचारों और इंटरनेट ब्लैकआउट के खिलाफ हो रहा था।

इस घटना के बाद पूरे पाकिस्तान में नाराजगी जाहिर की गई। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना से जुड़े कई वीडियो वायरल हैं जिनमें पुलिस पत्रकारों पर लाठियां चला रहे हैं।

पुलिस बोली- गलती से पत्रकारों की पिटाई हुई

इस बीच पुलिस का कहना है कि उन्होंने पत्रकारों को गलती से निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तब हुआ जब PoK की स्थिति को लेकर प्रेस क्लब के बाहर विरोध प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए पुलिस पहुंची।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई। कुछ प्रदर्शनकारी भाग कर प्रेस क्लब में घुस गए। पुलिस उनका पीछा करती हुई प्रेस क्लब के अंदर चली गई। अंदर पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू किया और पत्रकारों ने जब मोबाइल और कैमरे से रिकॉर्ड करने की कोशिश की, तो उन्हें भी पीटा गया।

प्रेस क्लब के कम से कम दो फोटोग्राफर और तीन कर्मचारी घायल हुए। कई पत्रकारों के कैमरे और मोबाइल तोड़ दिए गए।

गृह राज्य मंत्री ने पत्रकारों से माफी मांगी

पुलिस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद व्यापक आक्रोश फैल गया। वरिष्ठ पत्रकारों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला करार दिया। गृह मंत्री ने घटना की जांच का आदेश दिया। नकवी ने यह भी कहा कि पत्रकारों पर हिंसा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी और इसमें शामिल पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी प्रेस क्लब पहुंचे और पत्रकारों से माफी मांगी। चौधरी ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से बदसलूकी की थी और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए क्लब के भीतर चली गई, लेकिन वहां पत्रकारों के साथ झड़प हो गई।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, "आपकी आवाजें ही हमें जनता तक पहुंचाती हैं, हम बोलने की आजादी के समर्थक हैं।"

POK में सब्सिडी कटौती के विरोध में प्रदर्शन

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में बुनियादी जरूरतों पर सब्सिडी कटौती के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं।

ये प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) की अपील पर हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी सरकार पर मौलिक अधिकारों की अनदेखी और महंगाई कंट्रोल न कर पाने का आरोप लगा रहे हैं।

लोगों का हुजूम आज PoK की राजधानी मुजफ्फराबाद की तरफ मार्च कर रहा है। इन्होंने सरकार के सामने 38 मांगें रखी हैं, जिनमें PoK विधानसभा की 12 रिजर्व सीटें खत्म करने की मांग शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.