चेनाब में पानी की कमी से यूं ही नहीं भारत के खिलाफ बौखलाया पाकिस्तान, एक-एक रोटी को तरस सकता है कंगाल देश, बड़ा खतरा
Updated on
19-12-2025 12:24 PM
इस्लामाबाद: सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के भारत के फैसले ने पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है। अब एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत पर समझौते का उल्लंघन का आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत पानी का बहाव रोक रहा है। पाकिस्तान ने इस मामले को लेकर भारत को पत्र लिखा है। एक साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने इसकी जानकारी दी और बताया कि इसमें चिनाब नदी के प्रवाह में हुए अचानक बदलाव के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। दरअसल पाकिस्तान की तिलमिलाहट यूं ही नहीं है। पाकिस्तान के पंजाब में अलग-अलग हिस्सों में गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है।
चिनाब में पानी पर पाकिस्तान में हाहाकार
पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन की रिपोर्ट में पंजाब सिंचाई विभाग के सीनियर अधिकारी के हवाले से बताया है कि स्थिति सच में परेशान करने वाली है। नाम न बताने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, जब भारत बिना बताए बांधों से नीचे (पाकिस्तान) की ओर पानी छोड़ता है तो बहाव अचानक बढ़ जाता है। कभी-कभी वे कई दिनों तक पानी रोक लेते हैं, जिससे बहाव बहुत कम हो जाता है।
पाकिस्तानी अधिकारी ने आगे कहा कि यह स्थिति हमारे लिए बहुंत गंभीर और अजीब है क्योंकि पानी के बहाव में कमी के चलते कई गांवों में किसान गेहूं की फसलों को पानी नहीं दे पाए, जो उन्हें नहरों से मिलता था। एक किसान ने डॉन को बताया कि नहरों में पानी नहीं होने पर उन्हें ट्यूबवेल मालिकों से पानी खरीदना पड़ता है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…