पाकिस्तान के कम नहीं हो रहे नखरे, अब वर्ल्ड कप के शेड्यूल पर मचा रहा रोना

Updated on 14-06-2023 08:03 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में होने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने इस मेगा टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल को ड्राफ्ट कर दिया है। हालांकि आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर शेड्यूल को जारी नहीं किया है लेकिन यह कहा जा रहा है कि विश्व कप का सबसे बड़ा मैच भारत-पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि अब एक रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहमदाबाद के अलावा किसी दूसरे वेन्यू पर हो सकता है।
ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिरी भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के वेन्यू को क्यों हटाया जाएगा या जा सकता है जबकि शेड्यूल बनाया जा चुका है। दअरसल पाकिस्तान क्रिकेट टीम ही अहमदाबाद में नहीं खेलना चाहती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने कई बार इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है कि पाकिस्तानी टीम गुजरात में नहीं खेलना चाहती है।

पीसीबी चीफ नजम सेठी ने साफ तौर कह दिया है कि पाकिस्तानी टीम अहमदाबाद में सिर्फ नॉकआउट या फिर फाइनल मैच खेलेगी। वहीं आईसीसी शेड्यूल जारी करने और मंजूरी देने से पहले सभी भाग लेने वाले देशों से सहमति लेने के लिए तैयार है, अगर पीसीबी आईसीसी को वेन्यू बदलने के लिए जोर देता है तो इसकी पूरी संभावना है कि 15 अक्टूबर को अहमदाबाद की जगह किसी अन्य वेन्यू पर भारत-पाकिस्तान का मैच खेला जा सकता है।



अहमदाबाद के अलावा पाकिस्तान ने जिस-जिस वेन्यू की मांग की उसकी इच्छा अनुसार उसे मिल गई है। ऐसे में वह अपने सभी सभी आठ ग्रुप मैच कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु में खेलेगी।

एशिया कप के कारण शुरू हुआ है विवाद

दरअसल विश्व कप के वेन्यू को लेकर पूरा मामला एशिया कप कप को लेकर शुरू हुआ है। एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। वहीं भारत ने पूरी तरह से पाकिस्तान में जाकर एशिया कप खेलने से इंकार कर दिया है। ऐसे में पाकिस्तान ने भी बदले में बीसीसीआई को धमकी दी कि वह भी वनडे विश्व कप के लिए भारत नहीं आएगा। हालांकि बार लंबे बातचीत और आईसीसी के दखल से पाकिस्तान विश्व कप में भाग लेने के लिए तो मान गया लेकिन वेन्यू पर तकरार जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.