पंच ने बुजुर्ग महिला से 90 लाख की संपत्ति हड़पी

Updated on 15-06-2026 12:27 PM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 87 साल की बुजुर्ग महिला ने इच्छा मृत्यु मांगी है। आरोप है कि भाजपा समर्थित पंच ने केवाईसी, धान-पंजीयन और बीमा के बहाने 90 लाख रुपए की संपत्ति हड़प ली। मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी का है।

यह भी आरोप है कि लगातार शिकायत के बाद भी पुलिस ने भाजपा समर्थित पंच और रिश्तेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में बुजुर्ग महिला ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अधिकारियों को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

बुजुर्ग महिला का नाम बालकुंवर बसोर है, जो बेलगहना की रहने वाली है। वह पति और तीन बेटों को खो चुकी हैं। बालकुंवर झौवा-टुकनी (बांस की टोकरियां) बेचकर गुजारा करती हैं। उनकी एक बेटी उनके साथ रहती है और देखभाल करती है।

बुजुर्ग महिला का आरोप है कि केन्दा निवासी भाजपा समर्थित पंच फगुन प्रसाद प्रजापति उर्फ मोनू ने मजबूरी का फायदा उठाया। उसने बैंक में केवाईसी कराने और मदद करने का भरोसा दिलाकर उनसे नजदीकी बढ़ाई।

आरोप है कि 14 दिसंबर 2021 को उसने धोखे से उनके भारतीय स्टेट बैंक खाते से 23 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके अलावा ग्राम पंचायत लूफा स्थित खसरा नंबर 763 और 991/2 की करीब 2.5 हेक्टेयर कृषि भूमि भी अपने नाम करा ली।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी घर में रखा सोना-चांदी भी ले गया।

धान पंजीयन के नाम पर जमीन अपने नाम कराई

पीड़िता ने बताया कि जुलाई और सितंबर 2022 में आरोपी उन्हें कोटा तहसील कार्यालय ले गया। उसने कहा कि धान बेचने के लिए पंजीयन कराना जरूरी है। वहां कई दस्तावेजों पर उनसे अंगूठा लगवाया गया।

बाद में जब वह धान बिक्री की जानकारी लेने सहकारी बैंक पहुंचीं तो पता चला कि उनके नाम से धान बिक्री हुई ही नहीं है। पटवारी से जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि उनकी 6.34 एकड़ जमीन आरोपी के नाम दर्ज हो चुकी है।

बुजुर्ग महिला का आरोप है कि धान पंजीयन के बहाने अंगूठा लगवाकर जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली गई।

बीमा बढ़ाने का झांसा देकर वाहन भी कराए अपने नाम

शिकायत में बताया गया है कि उनके दिवंगत बेटे रमेश के नाम की एक सेंट्रो कार, एक एक्टिवा और एक छोटा हाथी वाहन पहले उनके नाम पर ट्रांसफर किए गए थे। बाद में फगुन प्रजापति ने बीमा बढ़ाने और कागजात अपडेट कराने का बहाना बनाकर उनसे कई दस्तावेजों पर अंगूठा लगवाया।

कुछ समय बाद उनके नाती दीपक बिनकर ने बताया कि तीनों वाहन फगुन प्रजापति के नाम पर ट्रांसफर हो चुके हैं।

पुलिस पर 2 लाख रुपए लेने का आरोप

बुजुर्ग महिला और उनके रिश्तेदारों ने बताया कि न्याय के लिए उन्होंने पुलिस चौकी बेलगहना, एसडीओपी कार्यालय कोटा और एसपी कार्यालय बिलासपुर के कई चक्कर लगाए।

आरोप है कि पुलिस ने लंबे समय तक जांच का हवाला देकर उन्हें चक्कर कटवाए। बाद में आरोपी पक्ष से 2 लाख रुपए लेने के बाद मामले को कार्रवाई योग्य नहीं बताया और धारा 174 के तहत अंतिम प्रतिवेदन (फैना) लगाकर उन्हें कोर्ट जाने की सलाह दे दी।

IG कार्यालय में सौंपा आवेदन

गुरुवार को बालकुंवर बसोर आईजी कार्यालय पहुंचीं। उनकी मुलाकात आईजी रामगोपाल गर्ग से नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने डीएसपी विवेक शर्मा को आवेदन देकर पूरी बात बताई। साथ ही इच्छामृत्यु की मांग संबंधी आवेदन भी सौंपा। डीएसपी ने मामले की समीक्षा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

SSP के निर्देश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

जब मामला एसएसपी रजनेश सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद फगुन प्रसाद प्रजापति के खिलाफ धोखाधड़ी, छलपूर्वक संपत्ति हड़पने और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया।

पुलिस अब बैंक लेन-देन, जमीन की रजिस्ट्री और वाहन ट्रांसफर से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बाजार की जमीन पर अवैध कब्जे और राजस्व रिकॉर्ड…
 15 June 2026
रायपुर, रायपुर पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। सरस्वती नगर, आमानाका और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फैली कॉलोनी में करीब 100 पुलिस…
 15 June 2026
कोंडागांव, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा जा रहा ऑक्सीजन से भरा टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया। रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में…
 15 June 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 87 साल की बुजुर्ग महिला ने इच्छा मृत्यु मांगी है। आरोप है कि भाजपा समर्थित पंच ने केवाईसी, धान-पंजीयन और बीमा के बहाने 90 लाख रुपए…
 15 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। निपनिया गांव की महिला के मुताबिक वह अपने मृत पति के…
 15 June 2026
रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित…
 15 June 2026
रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से शनिवार को रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी ने सौजन्य भेंट की। इस…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की महिला खिलाड़ियों (शारदा और पूजा) ने पहले 'खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स' के महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड)…
Advt.