मध्यप्रदेश
के राज्यपाल द्वारा गुरूवार को
मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं
ग्राम स्वराज (द्वितीय संशोधन)
अध्यादेश, 2021 प्रख्यापित किया
गया है। इस अध्यादेश के द्वारा
मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं
ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 में एक
नयी धारा 10 क जोड़ी गई है। इसके
द्वारा यह प्रावधान किया गया है
कि यदि पंचायतों के कार्यकाल के
समाप्ति के पूर्व किए गए
पंचायतों अथवा उनके वार्डों
अथवा निर्वाचन क्षेत्रों के
परिसीमन अथवा विभाजन के
प्रकाशन की तारीख से अठारह माह
के भीतर राज्य निर्वाचन आयोग
द्वारा किसी भी कारण से
निर्वाचन की अधिसूचना जारी
नहीं की जाती है तो ऐसा परिसीमन
अथवा विभाजन अठारह माह की अवधि
की समाप्ति पर निरस्त समझा
जाएगा। ऐसी स्थिति में इन
पंचायतों और इनके वार्डों और
निर्वाचन क्षेत्रों का
परिसीमन अथवा विभाजन नये सिरे
से किया जाएगा। प्रदेश में वर्ष
2020 के पंचायतों के सामान्य
निर्वाचन के लिए सितम्बर 2019 में
परिसीमन की कार्यवाही की गई थी,
जो इस अध्यादेश के
परिणामस्वरूप निरस्त हो गई है।
अब पंचायतों और उनके वार्डों
तथा निर्वाचन क्षेत्रों के
परिसीमन और विभाजन की
कार्यवाही पुनः की जाएगी, जिसके
आधार पर निर्वाचन की लंबित
प्रक्रिया संपन्न होगी।
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…