पन्नाः युवक ने जन्मदिन मना रहे लोगों पर चलाई गोलियां, दो की मौत, एक घायल
Updated on
28-05-2023 09:47 PM
पन्ना, जिले में देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोल्ही मुड़िया में शनिवार की रात एक युवक ने जन्मदिन मना रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पन्ना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, देवेंद्रनगर में रहने वाले नरेंद्र सिंह (37) अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार की रात अपने गांव गोल्ही मुड़िया आए हुए थे। जन्मदिन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद नरेंद्र सिंह अपने भाई देवेंद्र सिंह (40) के साथ घर के बाहर दरवाजे पर जाकर बैठ गए। इस दौरान उनका भतीजा वहां आया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई, जिससे नरेंद्र सिंह और बबलू सिंह की गोलियां लगने से मौत हो गई, जबकि एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा उपरांत शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। फायरिंग और हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…