माहिरा से ब्रेकअप के बीच पारस ने खरीदा नया घर और महंगी गाड़ी, मां संग किया गृह प्रवेश

Updated on 10-04-2023 07:50 PM
माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा 'बिग बॉस 13' में सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे। शो खत्म होने के बाद भी वे एक साथ रह रहे थे और अक्सर उन्हें साथ में देखा जाता था। हालांकि, हाल की रिपोर्टों ने पुष्टि की कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है क्योंकि माहिरा ने पारस को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है और उनके साथ सभी तस्वीरें और वीडियोज भी हटा दिए हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया लेकिन उन्होंने अपने ब्रेकअप की पुष्टि भी नहीं की। इन सबके बीच, पारस ने अपने फैंस के साथ एक अपडेट शेयर किया है और वो ये है कि उन्होंने नया घर खरीद लिया है।

हनुमान जयंती के अवसर पर पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए घर की तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में जहां एक पूजा की रस्म हो रही है, उन्होंने लिखा है- गृह प्रवेश। दूसरी फोटो में उनकी मां एक औरत के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं, कैप्शन में लिखा है- खूबसूरत घर, वाह @paraschhabra बधाई, जियो लाइफ किंग साइज, गोज विथ योर स्टाइल, क्या घर बनाया तुमने! फोटो में दिख रही दूसरी महिला ने इसे अपलोड किया है।

'माहिरा के साथ सब ठीक होगा'

जब बॉम्बे टाइम्स एक्टर के पास पहुंचा, तो उन्होंने मुंबई और वृंदावन में एक नया घर खरीदने की पुष्टि की। पारस ने शेयर किया- मैंने वृंदावन में एक घर के साथ-साथ अपने लिए एक लग्जरी कार खरीदी है। साथ ही मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं कि मैं इसे साइन करने वाला हूं, जिसकी घोषणा मैं जल्द ही सबके सामने करूंगा। इसलिए, मैं इस समय बहुत खुश हूं। मैंने बस इतना चाहा था कि ऐसा कुछ नहीं होता इस टाइम पर जिसके बारे में मैं इतना हैरान हूं। लेकिन माहिरा (Mahira Sharma) के साथ चीजें जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

माहिरा और पारस के बारे में

पारस छाबड़ा 'स्प्लिट्सविला 5' जीतने और 'बिग बॉस 13' में गए और शो में काफी अच्छा किया। शो के ख़त्म होने के बाद माहिरा और पारस चंडीगढ़ चले गए, जहां माहिरा कुछ पंजाबी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थीं। अब दोनों के ब्रेकअप ने फैंस के बीच नई हवा दे दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.