'परछावन' ट्रेलर: शादी, ससुराल और संयुक्त परिवार... झूठ के फरेब में फंसी रिचा दीक्षित, रचा ढोंग या बात कुछ और?

Updated on 06-10-2025 01:19 PM
भोजपुरी फिल्म 'परछावन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर छाया हुआ है। इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। रितेश उपाध्याय और रिचा दीक्षित लीड रोल में हैं। कहानी एक ऐसी लड़की की है, जिसे ऐसा ससुराल चाहिए था, जो संयुक्त हो। देवर-देवरानी, जेठ-जेठानी, सास ससुर। पर शादी करके जब वो ससुराल पहुंचती है तो सच जानकर पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

भोजपुरी फिल्म 'परछावन' फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक लड़की को उसकी सहेलियां इसलिए चिढ़ाती हैं, क्योंकि उसके नाते-रिश्तेदार नहीं है। वो लड़की अपने मां-बाप से जिद करती हैं कि उसे रिश्तों से भरपूर ससुराल चाहिए। ऐसे ही ससुराल में उसकी शादी भी होती है। पर बाद में पता चलता है कि एक ही घर में रहने वाले रिश्तों में दरार है। वो उन्हें एक करने की पूरी कोशिश भी करती है, लेकिन आखिरी में कुछ ऐसा होता है, जिससे वो सबकुछ छोड़कर भाग जाती है। क्या वो वाकई में भागती है या फिर कुछ ऐसा कर जाती है कि सारे रिश्ते जुड़ जाते हैं! ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

'परछावन' फिल्म की कास्ट

इस मूवी में रितेश उपाध्याय और रिचा दीक्षित के अलावा श्रद्धा नवल, मनोज टाइगर, विनोद मिश्रा श्वेता वर्मा, संगम राय, स्वीटी सिंह हैं। प्रोड्यूसर अनंत सिंघल हैं। डायरेक्टर राकेश सिन्हा हैं। राइटर सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा हैं। म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। उन्होंने न्रिपजीत सिंह निप्पी के साथ मिलकर लिरिक्स भी लिखे हैं। सिनेमेटोग्राफी विजय मंडल की है। एडिटर गुरजंत सिंह हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 June 2026
अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की उम्र में 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर सबसे अधिक एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड सितारे हैं। करीब हर दिन ही बिग बी सोशल मीडिया पर कुछ न…
 22 June 2026
नोरा फतेही और शिल्पा राव 'या बाबा' के लिए साथ आई हैं, जो 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' पर रिलीज हुआ एक शानदार नया गाना है। टी-सीरीज और भूषण कुमार द्वारा पेश…
 22 June 2026
टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी बात बताकर फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनकी शादी को डेढ़ साल से…
 22 June 2026
दिवंगत एक्टर ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने अपनी लाइफ के सबसे दर्दनाक चैप्टर पर खुलकर बात की है, जो पेशे से एक राइट और डायरेक्टर रही हैं।…
 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
Advt.