भोपाल में फिटजी कोचिंग सेंटर के बाहर पहुंचे पेरेंट्स:रोते हुए बोले- छोटे-छोटे खर्चों से बचाकर दी थी फीस; किसी ने कहा-लिया था लोन

Updated on 25-01-2025 12:44 PM

भोपाल की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान फिटजी के खिलाफ अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी तरफ फिटजी के सेंटर हेड ने एक पत्र जारी कर लिखा है कि उनके हाथ में कुछ भी नहीं है और पेरेंट्स अपनी रकम दिल्ली सेंटर से मांगें।

इसी बीच शुक्रवार देर रात कई अभिभावक विरोध दर्ज करने के लिए बंद पड़े फिटजी कोचिंग सेंटर के बाहर पहुंचे। 

अभिभावक प्रकाश देवाननी ने कहा कि हमने 100 से अधिक स्टेटमेंट्स पुलिस को दिए हैं, हमें कोई भी श्योरिटी नहीं दे रहा है कि हमारे साथ न्याय होगा।

अभिभावक वंदना माली ने बताया कि उनके पति प्राइवेट जॉब करते हैं। मेरे पति से मैंने बच्चे की पढ़ाई के लिए लोन लेने के लिए कहा था, जिसके बाद हमने लोन लेकर जून जुलाई में फीस भरी। फिटजी संचालकों ने हमें आश्वास भी दिया था कि कोचिंग बंद नहीं होगी। हमारे घर की स्थिति नहीं बता सकते है, चार लाख के लोन की किस्त चुका रहे हैं। हम एक आम आदमी हैं और यह लोन हमारे लिए एक बहुत बड़ा अमाउंट है। मैने हसबैंड पर ज्यादा प्रेशर बनाकर यहां एडमिशन दिलाया था, मेरी एक गलती की वजह से इतना नुकसान हो गया है। अब मेरा बेटा कहीं और एडमिशन नहीं लेना चाहता है।

परिवार में तनाव का माहौल अभिभावक मंजरी ने बताया कि हमारे परिवार में बहुत तनाव का माहौल है। हमारे करीब 1 लाख 75 हजार रुपए कोचिंग सेंटर से लेना है। हमने छोटे-छोटे खर्चों में से बचत कर यह पैसा दिया है। अगस्त में जब एक सेंटर बंद हुआ था तब यहां हमने आवेदन दिया था कि हमें हमारी फीस रिफंड की जाए मगर इन्होंने नहीं की, हम लोग चाहते हैं कि आम नागरिक देश होता है, यह बच्चे देश का भविष्य है, जिसकी जड़ों को यह कोचिंग सेंटर वाले बर्बाद कर रहे हैं। हम शासन से यही चाहते हैं कि इस तरह सेंटर्स की मनमानियों पर लगाम लगाई जाए।

15 दिसंबर को हो चुकी है एफआईआर फिट्जी (FEETJEE) कोचिंग के संचालक समेत 4 लोगों पर भोपाल के एमपी नगर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। कोचिंग स्टूडेंट्स की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है।

शनिवार को फिट्जी कोचिंग के 25 से ज्यादा स्टूडेंट्स और पेरेंट्स ने हंगामा किया था। एमपी नगर थाने में शिकायत की थी। उन्होंने कोचिंग संचालक के खिलाफ फीस के रुपए हड़पने के आरोप लगाए थे। साथ ही एडवांस के रूप में जमा की गई फीस वापसी की मांग भी रखी थी। इसके बाद पुलिस ने कोचिंग स्टाफ को पक्ष रखने के लिए बुलाया था। भोपाल की ब्रांच में 700 स्टूडेंट्स के एडमिशन

  • देश भर में दिल्ली की फिटजी की कुल 72 ब्रांच हैं।
  • भोपाल ब्रांच में करीब 700 स्टूडेंट्स के एडमिशन है।
  • हर स्टूडेंट 2 से 3 लाख रुपए फीस ली जाती है।
  • यानी के स्टूडेंट्स की कुल राशि 12-15 करोड़ तक है।
  • शिकायत के बाद कलेक्ट्रेट ने कोचिंग सेंटर का गुमास्ता रद्द कर दिया है।
  • पुलिस 100 से अधिक अभिभावकों के स्टेटमेंट दर्ज कर चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.