दिग्विजय सिंह के भाई और बेटे को टिकट, चांचौड़ा से लक्ष्मण और राघौगढ़ से जयवर्धन पर पार्टी ने फिर लगाया दांव

Updated on 16-10-2023 12:30 PM

भोपाल। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नवरात्र के पहले दिन अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। मप्र में 144 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इन प्रत्याशियों में दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह और पुत्र जयवर्धन सिंह का नाम भी शामिल है। लक्ष्मण सिंह चांचौड़ा और जयवर्धन सिंह राघौगढ़ से चुनाव मैदान में होंगे। वर्तमान में ये दोनों नेता इन्हीं सीटों से विधायक हैं। पार्टी ने इन्ही के नाम पर एक बार फिर दांव खेला है।

पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं लक्ष्मण सिंह

अपने भाई दिग्विजय सिंह की तरह लक्ष्मण सिंह भी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वह पांच बार लोकसभा सदस्य और तीन बार विधायक रह चुके हैं। फिलहाल वह गुना की चांचौड़ा सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2004 में कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा के टिकट पर राजगढ़ सीट से चुनाव लड़ते हुए 14वीं लोकसभा के सदस्य भी बने थे। लेकिन 2009 में हुए 15वीं लोकसभा के चुनाव में उन्हें इसी सीट पर पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह 2013 में पुन: कांग्रेस में लौट आए। इस विधानसभा चुनाव में उनकी भाजपा प्रत्याशी प्रियंका मीणा और आप की कैंडिडेट ममता मीणा से टक्कर है।

लगातार तीसरी बार राघौगढ़ से चुनाव मैदान में हैं जयवर्धन

दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह की गिनती प्रदेश के प्रखर और जुझारू युवा कांग्रेस नेताओं में होती है। वह अपने परिवार की परंपरागत सीट राघौगढ़ से लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में होंगे। उन्होंने वर्ष 2013 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था और राघौगढ़ से चुनाव लड़ते हुए पहली बार विधानसभा में पहुंचे थे। उन्होंने उस चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी। 2018 के चुनाव में वह इसी क्षेत्र से लगातार दूसरी बार लगभग 45 हजार मतों से जीते और कमल नाथ सरकार में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री बने। वह क्षेत्र में 'बाबा साहब' के उपनाम से प्रसिद्ध हैं। इस चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी हीरेंद्र सिंह बंटी से है, जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास माने जाते हैं। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब कांग्रेस छोड़ी थी, तो हीरेंद्र भी उनके साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। हीरेंद्र सिंह के पिता मूल सिंह दादाभाई कांग्रेस से दो बार 1985 और 2008 में विधायक रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.