यात्रीगण ध्यान दें पातालकोट एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन पर चार घंटे देरी से पहुंचेगी

Updated on 02-09-2023 12:55 PM
भोपाल। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। छिंदवाड़ा के रास्ते सिवनी से चलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली पातालकोट एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चल रही है, इसलिए यह ट्रेन दोपहर को 3.58 बजे के स्थान पर आठ रात बजे पहुंचेगी। शुक्रवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर इस तरह का अनाउंसमेंट रेलवे करवा रहा है।

दूसरी ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित

असल में यह ट्रेन छिंदवाड़ा के सिवनी स्टेशन से फिरोजपुर के बीच रोजाना चलती है। नागपुर मंडल की इस ट्रेन के पास दो रैक है। यदि इनमें से एक दिशा से चलने वाली ट्रेन किसी कारण से देरी से चलती है तो दूसरी दिशा से चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस पर भी इसका असर पड़ता है। फिलहाल यही हो रहा है। जिसके कारण यात्री परेशान है। यही नहीं, दूसरी ट्रेनों को भी दिल्ली, मथुरा, आगरा के बीच रोक-रोककर चलाया जा रहा है जिसके कारण ट्रेनें देरी से चल रही है। दूसरी ट्रेनों पर भी असर पड़ रहा है।

आठ घंटे देरी से गुजरी सिवनी जाने वाली पातालकोट

फिरोजपुर से छिंदवाड़ा होते हुए सिवनी जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस 7.53 घंटे की देरी से होकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंची। यह ट्रेन शुक्रवार रात 10.28 बजे पहुंचनी थी जो शनिवार को सुबह 6.21 बजे पहुंची।

अनेक यात्रियों ने टाली यात्रा

ट्रेन के देरी से चलने के कारण पातालकोट एक्सप्रेस से बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी जाने वाले करीब 50 से अधिक यात्रियों ने यात्रा टाल दी। यात्री दिनेश त्यागी ने बताया कि वैसे तो पातालकोट एक्सप्रेस समय से चलती है लेकिन बीते कुछ दिनों से उक्त ट्रेन देरी से चल रही है, जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों में नाराजगी, अधिकारी बेखबर

उक्त ट्रेन के घंटों देरी से चलने के कारण यात्रियों में नाराजगी है। 27 अगस्त को भी उक्त ट्रेन देरी से चली थी, जो तीन घंटे की देरी से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंची थी। तब भी यात्री परेशान हुए थे। यात्रियों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से उक्त ट्रेन लगातार देरी से चल रही है लेकिन रेल अधिकारी इसका समाधान नहीं खोज पा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.