भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को बैग पैक कराने की सुविधा मिलेगी

Updated on 25-04-2024 12:28 PM

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से देश के विभिन्न शहरों की ओर जाने वाले यात्री अब अपने बैग एयरलाइंस को देने से पहले प्लास्टिक कोटेड करवा सकेंगे। एयरपोर्ट अथारिटी ने टर्मिनल भवन के प्रस्थान चेक इन क्षेत्र में बैगेज रेपिंग सुविधा शुरू की है।

बुधवार को एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने इस नई सुविधा का शुभारंभ किया। यह सेवा एक निजी कंपनी द्वारा दी जाएगी। बैगेज रेपिंग दरअसल बैग के ऊपर प्लास्टिक की पन्नी चढ़ाने को कहा जाता है। इससे यात्रियों का सामान सुरक्षित रहता है। बैग पर स्क्रैच नहीं आते।

आमतौर पर यह सुविधा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ही होती है। विदेश जाने वाले यात्री अपने सामान की सुरक्षा की दृष्टि से उसे प्लास्टिक कोटेड करवाते हैं। पहले दिन ही बड़ी संख्या में यात्रियों ने इस सेवा का लाभ लिया। इस मौके पर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कियात्री सेवाओं की दृष्टि से इस सुविधा से सबको लाभ मिलेगा। दिल्ली एवं मुंबई से होते हुए विदेश जाने वाले यात्रियों का समय बचेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.