3 हजार कर्मचारियों के नियमितीकरण की राह साफ, वन विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

Updated on 05-09-2026 04:11 PM
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रक्रिया शुरू हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) से प्रस्ताव को सहमति मिलने के बाद अब विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है। माना जा रहा है कि दिवाली से पहले नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को प्रस्तावित नियमों के दायरे में लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें तृतीय श्रेणी के 966 और चतुर्थ श्रेणी के 2,664 कर्मचारी शामिल हैं।

विभाग ने नियमितीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।

GAD की सहमति के बाद आगे बढ़ी प्रक्रिया
बताया गया है कि वन विभाग ने कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए भर्ती तथा सेवा शर्तें नियम, 2024 लागू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव को सामान्य प्रशासन विभाग की सहमति मिल चुकी है।

GAD की सहमति के बाद अब नियमों को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू हो गई है। विभागीय स्तर पर इसे वर्षों से अस्थायी व्यवस्था में काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित सेवा व्यवस्था में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

चार सदस्यीय समिति करेगी प्रक्रिया की जांच
नियमितीकरण की प्रक्रिया के लिए गठित समिति में मुख्य वन संरक्षक, रायपुर वृत्त मणिवासगन एस. और वनमंडलाधिकारी, गरियाबंद मयंक पाण्डेय को सदस्य बनाया गया है। वहीं उप वन संरक्षक रौनक गोयल को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है।

समिति निर्धारित अवधि में अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया और अंतिम निर्णय की स्थिति स्पष्ट होगी।

वर्षों से अस्थायी व्यवस्था में कर रहे सेवा
वन विभाग में बड़ी संख्या में कर्मचारी लंबे समय से दैनिक वेतन अथवा अन्य अस्थायी व्यवस्थाओं के तहत सेवाएं दे रहे हैं। वर्षों की सेवा के बावजूद नियमित कर्मचारियों जैसी सेवा सुरक्षा और स्थायित्व नहीं मिलने का मुद्दा लंबे समय से बना हुआ है।

अब 3,630 कर्मचारियों को नियमों के दायरे में लाने की प्रक्रिया शुरू होने से कर्मचारियों में नियमितीकरण की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि अंतिम लाभ संबंधित नियमों के अधिसूचित होने और शासन की आगामी कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.