'पठान' ने 15 दिन में ही कमा लिया 252% मुनाफा, अगला टारगेट है 'बाहुबली 2'

Updated on 09-02-2023 07:12 PM
शाहरुख खान की एक्‍शन एंटरटेनर फिल्‍म 'पठान' बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हो चुकी है। 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्‍म जहां भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर हिंदी वर्जन में अब 500 करोड़ क्‍लब की ओर बढ़ रही है, वहीं वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में यह 1000 करोड़ क्‍लब के सपने को साकार करने से अब कुछ ही पल दूर है। सिनेमाघरों में टिकटों की कीमत आधी हो जाने के कारण सोमवार से 'पठान' की कमाई की रफ्तार कम हो गई है, लेकिन फिल्‍म में अभी भी जान बाकी है। 'पठान' ने बुधवार को रिलीज के 15वें दिन हिंदी वर्जन में 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि वर्ल्‍डवाइड 15वें दिन करीब 15 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। इस तरह देश में हिंदी वर्जन में फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब 433.01 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जबकि बुधवार तक फिल्‍म का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन अब 880 करोड़ रुपये है।
    Pathaan Box Office Collection Day 15: सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्‍शन में बनी 'पठान' ने इसके साथ ही हिंदी वर्जन में यश की 'KGF: Chapter 2' की लाइफटाइम कमाई को पछाड़ दिया है। 'केजीएफ 2' ने 427.49 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था। 'पठान' अब देश में हिंदी वर्जन में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्‍म बन गई है। इस लिस्‍ट में नंबर-1 का ताज अभी भी प्रभास की 'बाहुबली 2' के नाम है, जिसने हिंदी वर्जन से 510.56 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था। हालांकि, 'पठान' पहले ही 'दंगल' (374.53 करोड़) को पछाड़कर मूल रूप से हिंदी में बनी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बन चुकी है।

    15 दिनों में ही 'पठान' ने कमाया 252% मुनाफा

    सिर्फ हिंदी में कमाई की बात करें तो 'पठान' ने देश में अपने बजट से 73% से अध‍िक का मुनाफा कमा लिया है। जबकि वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन को ध्‍यान में रखें तो 15 दिनों में ही अपने बजट से 252% अध‍िक की कमाई कर ली है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्‍टारर 'पठान' देश में ही नहीं, बल्‍क‍ि विदेशों में भी धुआंधार कमाई कर रही है। सबसे दिलचस्‍प बात यह है कि बीते शुक्रवार की तुलना में सोमवा, मंगलवार और बुधवार को सिनेमाघरों में फुटफॉल अध‍िक रहा है, यानी दर्शकों की संख्‍या बढ़ी है, लेकिन टिकटों की कीमतों में 30-50% की कटौती के कारण कमाई घट गई है। यानी अगर टिकटों की कीमत कम नहीं होती तो 'पठान' बुधवार को 15वें दिन भी देश में हिंदी वर्जन से 10 करोड़ रुपये से अध‍िक की कमाई करती।

    'बाहुबली 2' का टूटेगा रेकॉर्ड, वर्ल्‍डवाइड 1000 क्‍लब भी नक्‍की!

    'पठान' यशराज फिल्‍म्‍स की सबसे सक्‍सेसफुल स्‍पाई फिल्‍म बन चुकी है। तीसरे वीकेंड में शनिवार और रविवार को एक बार फिर 'पठान' की कमाई में उछाल आएगा। ऐसा इसलिए भी है कि इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्‍म रिलीज नहीं हो रही है। शुक्रवार को अनुपम खेर और नीना गुप्‍ता की 'श‍िव शास्‍त्री बालबोआ' रिलीज हो रही है, लेकिन इस फिल्‍म को लेकर मार्केट बज़ ऐसा नहीं है कि यह 'पठान' को कोई नुकसान पहुंचा सके। ऐसे में 'पठान' के पास अभी खुलकर कमाई करने का पूरा मौका है। जिस रफ्तार से फिल्‍म बढ़ रही है, यह तीसरे वीकेंड यानी रविवार तक देश में जहां 'बाहुबली 2' को पछाड़कर हिंदी में नंबर-1 फिल्‍म का ताज अपने नाम कर सकती है, वहीं वर्ल्‍डवाइड कमाई के मामले में भी यह 1000 करोड़ क्‍लब में एंट्री कर लेगी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 June 2026
    दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
     20 June 2026
    करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
     20 June 2026
    श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
     20 June 2026
    अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
     19 June 2026
    पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
     19 June 2026
    'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
     19 June 2026
    16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
     19 June 2026
    शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
     16 June 2026
    रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
    Advt.