मध्‍य प्रदेश में अब रैंकिंग के आधार पर मरीज तय कर सकेंगे कहां कराना है उपचार

Updated on 18-08-2023 12:10 PM

भोपाल। आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले प्रदेश के निजी अस्पतालों की अब प्रत्येक तीन महीने में रैकिंग होगी। अस्पताल में मरीजों को जो भी सुविधाएं दी जाएंगी, जैसा इलाज दिया जाएगा, उस हिसाब से रैंक मिलेगी। इसे मरीजों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर निकाला जाएगा। इसका फायदा यह होगा अस्पतालों में व्यवस्थाएं और अधिक बेहतर हो जाएंगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य बनने जा रहा है। यह व्यवस्था सितंबर से शुरू होगी। रैकिंग मिलने से मरीजों के लिए यह तय करना भी आसान हो जाएगा कि कौन-सा अस्पताल सबसे बढ़िया है और उन्हें किस अस्पताल में अपना इलाज करवाना है। उधर, जिन अस्पतालों की रैकिंग अच्छी नहीं रहेगी उन पर सुधार के लिए आयुष्मान के अधिकारी दिशा-निर्देश देंगे।

दरअसल आयुष्मान भारत से जुड़े निजी अस्पतालों की रैंकिंग करने के लिए कुछ मापदंड तय किए गए हैं। रैंकिंग होने के कुछ दिन बाद अस्पतालों को इसकी जानकारी दी जाएगी। इस प्रतिस्पर्धा को 150 अंक के आधार पर तय किया जाएगा। जिसमें पिछले तीन महीने के डेटा का आकलन कर सूची जारी की जाएगी।

पहली सूची सितंबर में आएगी। इस रैंकिंग में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले अस्पतालों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयुष्मान भारत की सीईओ आदिती गर्ग ने बताया कि इसे लेकर काम शुरू कर दिया गया है। इससे मरीजों को अस्पताल में उपचार कराने के पहले निर्णय लेने में भी आसानी होगी और अस्पताल को बेहतर इलाज एवं सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा।

इन मापदंड पर होगी तय होगी रैंकिंग

- अस्पताल द्वारा भेजे गए क्लेम में से मंजूर क्लेम का प्रतिशत।

- अस्पताल में भर्ती कुल मरीजों में से कितनों ने शिकायत की।

- भर्ती होने वाले मरीजों की तरफ से नेशनल एंटी फ्राड यूनिट और स्टेट एंटी फ्राड यूनिट की ओर से मिली फीडबैक।

- काल सेंटर पर मरीजों का दिया जाने वाला फीडबैक।

- अस्पताल में जरूरी साधन और संसाधनों की उपलब्धता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.