कार्डियक डिपार्टमेंट के हर बेड पर मरीजों को मिलेगी आइसीयू की सुविधा

Updated on 03-09-2023 05:01 PM

 भोपाल। हमीदिया अस्पताल के कार्डियोलाजी विभाग के सामान्य वार्ड में मरीजों को आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्डियोलाजी विभाग सामान्य मरीजों के वार्ड को आईसीयू कि तर्ज पर विकसित किया गया है। जिससे हमीदिया के कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट में मरीजों को किसी कोर्पोरेट जैसा अच्छा उपचार मिल सकेगा। विभाग के विशेषज्ञों का मानना है कि उनके यहां आने वाले सभी मरीज गंभीर होते हैं। ऐसे में सभी को आईसीयू कि देखभाल मिलना चाहिए।

डा. अजय शर्मा ने बताया कि सामान्य वार्ड में उनके पास अभी 30 बिस्तर हैं, वहीं आईसीयू के लिए 10 बिस्तर हैं। जहां पर मरीजों को रखा जा रहा है। लेकिन जनरल वार्ड में आईसीयू कि तरह ही वेंटिलेटर मशीन,हार्ट मानिटर ,सिरिंज पंप ,डिफाइब्रिलेटर ,पल्स आक्सीमीटर और ब्लड वार्मर जैसे उपकरणों कि व्यवस्थाएं की गई है। यह सभी उपकरणों कि उपलब्धत आईसीयू में ही होती है। इनकी उपकरणों से मानिटरिंग से ही विशेष होती है। जो अब सामान्य वार्ड में भी उपलब्ध होगी। सेंट्रल मानिटरिंग सिस्टम को भी डेवलप किया गया है।

अब इमरजेंसी वार्ड में पेसमेकर लगा सकेंगे

हमीदिया के चिकित्सकों ने बताया कि वर्तमान में हमीदिया अस्पताल में हमारे पास वो सुविधाएं है। जिससे हम गंभीर से गंभीर मरीजों को बिस्तर पर ही मौका आने पर उपचार दे सकते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही वार्ड में नई व्यवस्थाओं के चलते ही एक मरीज कि जान बचा ली गई थी। मरीज को हार्ट फेलियर के दौरान ही सभी ने मेहनत कर वार्ड में ही पेसमेकर लगा दिया गया था। जिससे पेसमेकर का इंतजाम कराया जा सकता है।

इसे कहते हैं आईसीयू यूनिट

आईसीयू किसी भी अस्पताल की एक ऐसी इकाई है, जहां गंभीर रोगों से ग्रसित, आपरेशन व ट्रामा के मरीजों का इलाज किया जाता है। इस वार्ड में बीमारी के हिसाब से न्यूरो, सर्जिकल व मेडिकल आईसीयू अलग-अलग होते हैं। ऐसे में इनकी मशीनें और डाक्टर भी भिन्न-भिन्न होते हैं। इसमें मरीजाें कि 24 घंटे बिस्तर पर मानिटरिंग होती है।

इनका कहना है

हमने हमारे सामान्य वार्ड को पूरी तरह से आईसीयू कि तर्ज पर विकसित किया है। हमने सभी पलंग के पास मानिटरिंग सिस्टम लगाया है। वार्ड में दो वेंटिलेटर रखे हैं, इसके साथ हमारे दो डाक्टर निरंतर मरीजों कि मानिटरिंग के लिए उपलब्ध रहते हैं।

डा. राजीव गुप्ता, विभागाध्यक्ष कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट हमीदिया भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.